लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को राशन बांट रहा ये भारतीय खिलाड़ी, फैंस ने भी किया सलाम

By भाषा | Updated: April 13, 2020 15:59 IST

कोरोना संक्रमण के चलते देशभर 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान कुछ स्टार खिलाड़ी जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं...

Open in App

फुटबॉल सीके विनीत अगर केरल में कोविड-19 हेल्पलाइन में मदद कर रहे हैं तो भारतीय टीम के उनके साथी सुभाशीष बोस दक्षिण 24 परगना जिले के अपने गृहनगर सुभाषग्राम में बेघरों और बेरोजगारों को खाना खिला रहे हैं।

देशभर में लॉकडाउन के बीच सुभाषग्राम में हर सुबह स्थानीय रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और छोटे-मोटे रेहड़ी-पटरी वालों की लंबी लाइन देखी जा सकती है जो अपने लिए राशन लेने आते हैं। भारतीय टीम के सदस्य बोस दूसरी तरफ इन लोगों को खाने के पैकेट बांट रहे होते हैं, जिसमें चावल, दाल, आलू, प्याज और अन्य जरूरी सामान होता है। वह इस तरह लोगों की मदद कर रहे हैं।

शुक्रवार से लोगों के बीच खाने का सामान बांट रहे बोस ने कहा, ‘‘रिक्शा चलाने वाले कितनी बार मुझे स्थानीय मैचों के लिए मुफ्त में लेकर गए और वापस आए, शानदार प्रदर्शन के बाद स्थानीय दुकानदारों ने मुफ्त में मुझे खाने के पैकेट दिए... मुझे लगता है कि अब समय है कि मैं उन्हें कुछ वापस दूं। उस समय काफी संतोष होता है जब मैं अपने इलाके में उन जाने पहचाने चेहरों को खाने का सामान देता हूं जिनके सामने मैं बड़ा हुआ।’’

कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 24 मार्च ने लॉकडाउन घोषित किया गया है और इसके बाद निचले तबके के लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका