लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ऑस्ट्रेलिया में महामारी के चलते आपातकाल जैसी स्थिति, संकट के बावजूद खेले गए मैच

By भाषा | Updated: March 21, 2020 16:04 IST

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 350 हो गई है। देश के कुछ राज्यों ने आपातकाल जैसी स्थिति घोषित करते हुए पृथकता नियमों को तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने का ऐलान किया है।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास में दर्शकों के बिना शनिवार को तीन मुख्य फुटबॉल लीग के मैचों का आयोजन किया। वायरस को लेकर दुनिया भर में कई प्रतियोगितायें स्थगित कर दी गयी हैं, जबकि कुछ को रद्द कर दिया गया है ताकि लोग इकट्ठे नहीं हों, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों लोगों के संक्रमित होने के बावजूद राष्ट्रीय रग्बी लीग, फुटबॉल की ए लीग और ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग के मैच खेले गये। एएफएल ने अपना 22 दौर का सत्र शुरू किया, जबकि रग्बी लीग में दूसरे दौर के मैच खेले गये।

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 350 हो गई है। देश के कुछ राज्यों ने आपातकाल जैसी स्थिति घोषित करते हुए पृथकता नियमों को तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को घोषणा की कि विदेश से ऑस्ट्रेलिया आने वाले किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह तक खुद को अलग रखना होगा। साथ ही विदेशी बंदरगाहों से आने वाले जहाजों को ऑस्ट्रेलिया में ठहरने नहीं दिया जाएगा।

न्यू साउथ वेल्स से रविवार से 37 मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है। विक्टोरिया में 13 नये मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही इसकी चपेट में आए लोगों की संख्या 71 हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गई है।

कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जबकि विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडबल्यू) और क्वींसलैंड सरकारों ने पृथकता नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाने का ऐलान किया है। एनएसडबल्यू के स्वास्थ्य मंत्री ब्रैड हजार्ड ने कहा कि जन स्वास्थ्य अधिनियम की आपातकालीन धाराओं के तहत 500 से अधिक लोगों का कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोगों पर 33,911 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर उनका कार्यक्रम जारी रहता है तो हर दिन 16,953 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना चुकाना होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका