लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका: अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ब्राजील के कोच की नींद उड़ी

By भाषा | Updated: July 2, 2019 13:18 IST

ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि अर्जेंटीना के खिलाफ कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उनकी रातों की नींद उड़ गयी है।

Open in App

बेलो होरिजोंटे (ब्राजील), दो जुलाई। ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि अर्जेंटीना के खिलाफ कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उनकी रातों की नींद उड़ गयी है। सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह खेला जाना है। कोपा अमेरिका कप 2016 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद डुंगा की जगह कोच बने टिटे ने कहा कि वह अभी उसी तरह से नर्वस है जैसे राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के समय थे।

उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले कहा, ‘‘मैं ठीक से सो नहीं पा रहा हूं। मैं सुपरमैन नहीं हूं, मैं जैसा हूं, वैसा हूं। मैं इससे निपट सकता हूं।’’ टिटे के दिमाग में 2014 विश्व कप में जर्मनी से 7-1 से मिली हार की यादें ताजा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं सुबह सवा तीन बजे उठ गया, मैं सोच रहा था कि क्या करना चाहिए। कोच के तौर में मेरे पास कुछ लिखने के लिए हमेशा एक नोट पैड रहता है, कोच होने की यह एक सच्चाई है, सिर्फ मैं ही नहीं मुझे लगता है लियोनेल स्कालोनी (अर्जेंटीना के कोच) के साथ भी ऐसा होगा।’’

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका