लाइव न्यूज़ :

चैंपियंस लीग: लुकास मौरा की दमदार हैट-ट्रिक, अजाक्स को हरा टॉटेनहैम पहली बार फाइनल में

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 9, 2019 12:51 IST

Champions League: लुकास मौरा की दमदार हैट-ट्रिक की मदद से टॉटेनहैम हॉट्सपर ने नीदरलैंड्स के क्लब अजाक्स को मात देते हुए पहली बार चैंपियंस लीग फाइनल में बनाई जगह

Open in App

लुकास मौरा के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब टॉटेनहैम हॉट्सपर ने बुधवार को नीदरलैंड्स के क्लब अजाक्स को सेमीफाइनल में हराते हुए अपने क्लब के इतिहास में पहली बार चैंपियंस लीग फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना 1 जून को इंग्लैंड के ही क्लब लीवरपूल से होगा। 

सेमीफाइनल का पहला लेग अजाक्स से 1-0 से हारने वाली टॉटेनहैम की टीम ने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में लुकास मौरा की हैट-ट्रिक की मदद से अजाक्स को 3-2 से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।

ये चैंपियंस लीग के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार होगा, जब इंग्लैंड के दो क्लब फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले आखिरी बार ऐसा 2008 में हुआ था, जब मैनेचेस्टर यूनाइटेड और चेल्सी की टीमें फाइनल में भिड़ी थीं।

इस सेमीफाइनल मुकाबले में अजाक्स ने जोरदार शुरुआत की और कप्तान मैथिस ने 5वें ही मिनट में गोल दाग दिया, 36वें मिनट में हाकिम जियाक ने गोल दागते हुए अजाक्स की बढ़त 2-0 कर दी और मैच टॉटेनहैम के हाथ से फिसलता दिखा। 

लेकिन दूसरे हाफ में लुकास मौरा ने तीन गोल दागते हुए अजाक्स के समर्थकों को सन्न कर दिया। मौरा ने क्रमश: 55वें, 59वें और 90+6 मिनट में गोल दागे। उन्होंने अपने पहले दो गोल तो महज तीन मिनट के अंतराल में दाग दिए। 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका