लाइव न्यूज़ :

तालियों की गड़गड़ाहटों के आदी बुंदेसलीगा फुटबॉलरों का स्वागत करेगा खाली स्टेडियम और सन्नाटा

By भाषा | Updated: May 15, 2020 10:08 IST

Bundesliga: जर्मनी की बुंदेसलीगा में जब कोरोना संकट के बीच शनिवार को बोरूसिया डॉर्टमंड और शाल्के का सामना होगा तो युवा फुटबॉलरों को मिलेगा खाली स्टेडियम और नीरव सन्नाटा

Open in App
ठळक मुद्देइतिहास में ऐसा मुकाबला कभी देखने को नहीं मिला होगा: सेबेस्टियन केल डॉर्टमंड शीर्ष पर काबिज बायर्न म्युनिख से चार अंक पीछे है जो रविवार को यूनियन बर्लिन से खेलेगा

बर्लिन: आम तौर पर जर्मन बुंदेसलीगा लीग में जब बोरूसिया डॉर्टमंड और शाल्के का सामना होता है तो मैदान में 80000 से अधिक फुटबॉल प्रेमियों के शोर से आकाश गूंजने लगता है लेकिन कोरोना महामारी के साये में हो रही इतिहास की ‘सबसे असामान्य’ डर्बी में अब युवा फुटबॉलरों को मिलेगा बस नीरव सन्नाटा।

शाल्के के खिलाफ इस मैच में ना तो जज्बात का सैलाब उमड़ेगा और ना ही हौसलाअफजाई के लिये तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। दर्शकों के बिना खेले जाने वाले इस मुकाबले में चुनिंदा मीडियाकर्मी और अधिकारी ही मौजूद होंगे। यहां तक कि राष्ट्रीय टीम के कोच जोकिम ल्यू को भी आने की अनुमति नहीं है।

डॉर्टमंड के पूर्व कप्तान सेबेस्टियन केल ने स्थानीय मीडिया से कहा ,‘‘इतिहास में ऐसा मुकाबला कभी देखने को नहीं मिला होगा।’’ डॉर्टमंड शीर्ष पर काबिज बायर्न म्युनिख से चार अंक पीछे है जो रविवार को यूनियन बर्लिन से खेलेगा। बुंदेसलीगा पहली यूरोपीय लीग होगी जहां सत्र की बहाली हो रही है।

इंग्लैंड , स्पेन और इटली में अभी फुटबॉल की बहाली में एक महीना और लगेगा। लीग के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी मास्क पहनेंगे । गोल का जश्न कोहनी टकराकर मनाया जायेगा। ना तो कोई हाथ मिलायेगा और ना गले मिलेगा। ना तो किसी टीम को घर में खेलने का फायदा मिलेगा और ना मेहमान टीम घाटे में रहेगी । 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका