लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए किया यह बड़ा काम

By भाषा | Updated: March 23, 2020 12:17 IST

ब्राजील में अभी तक कोविड 19 के 1128 मामले सामने आए हैं, जिनमें 18 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या 3.4 लाख के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील के शीर्ष फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई मदद का फैसला किया है।फुटबॉल क्लबों ने कोरोना से लड़ने के लिए अपने स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को देने की पेशकश की है।

साओ पाउलो। ब्राजील के शीर्ष फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए अपने स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को देने की पेशकश की है, जिन पर फील्ड अस्पताल और क्लीनिक बनाए जा सकते हैं।

देश में फुटबॉल आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में ब्राजील के आधे से ज्यादा क्लबों ने अपने स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दे दिए हैं ताकि मौजूदा हालात से निपटने के लिए अस्पतालों की क्षमता बढाई जा सके।

दक्षिण अमेरिका के मौजूदा चैम्पियन फ्लामेंगो ने माराकाना स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है। क्लब के अध्यक्ष रोडोल्फो लैंडिम ने कहा, ‘‘दुख की इस बेला में मैं अपने देशवासियों को उम्मीद की एक किरण देना चाहता हूं। हमें अपने बुजुर्गों और जरूरतमंदों का ध्यान रखना चाहिए।’’

इसी तरह पेकाएम्बू म्युनिसिपल स्टेडियम में भी 200 बिस्तर लगाकर उसे फील्ड अस्पताल बनाया गया है। सांतोस ने बताया कि विला बेलमिरो स्टेडियम के भीतर भी एक अस्थायी क्लीनिक बनाया जाएगा। ब्राजील में अभी तक कोविड 19 के 1128 मामले सामने आए हैं, जिनमें 18 लोग मारे जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका