लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेलों में भाग नहीं लेगी भारतीय फुटबॉल टीम, अधिकारिक घोषणा में नाम शामिल नहीं

By भाषा | Updated: July 5, 2018 18:02 IST

अब यह अधिकारिक हो गया कि भारतीय फुटबॉल टीम के पास इंडोनेशिया में आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने का कोई मौका नहीं बचा है।

Open in App

नई दिल्ली, पांच जुलाई। अब यह अधिकारिक हो गया कि भारतीय फुटबॉल टीम के पास इंडोनेशिया में आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने का कोई मौका नहीं बचा है, क्योंकि देश को गुरुवार को जारी टूर्नामेंट के ड्रॉ में शामिल नहीं किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने पुरुष और महिला फुटबॉल टीम को इस बार इंडोनेशिया नहीं भेजने का फैसला किया, क्योंकि वे ओलंपिक संस्था द्वारा निर्धारित क्वालिफाइंग मानकों को पूरा नहीं कर सके।

आईओए ने भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों को पदक जीतने का दावेदार नहीं मानते हुए उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की निगाहें एशियाई खेलों का इस्तेमाल अगले साल होने वाले एएफसी एशिया कप की तैयारी के तौर पर करने पर लगी थीं।

इस फैसले से विवाद खड़ा हो गया था, क्योंकि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने आईओए के फैसले को 'अदूरदर्शितापूर्ण' बताया था। इस फैसले को अनुदर्शी के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि भारतीय फुटबॉल पिछले कुछ वर्षों में लगातार ऊपर बढ़ रही है। राष्ट्रीय टीम फीफा रैंकिंग में 173 से 97वें स्थान पर पहुंच गई और उसने एएफसी एशिया कप 2019 के लिए क्वालिफाई किया और फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी की।

'ब्लू टाइगर्स' टीम अंतरराष्ट्रीय मैचों में हालिया अच्छे प्रदर्शन की बदौलत इस समय एशिया में 14वीं रैंकिंग पर है। वहीं ड्रॉ के अनुसार 24 टीमें पुरुष स्पर्धा में खेल रही हैं, जबकि महिला वर्ग में 11 देश हैं।

मेजबान इंडोनेशिया को अंडर-23 पुरुष टूर्नामेंट के ग्रुप ए में हांगकांग, लाओस और चीनी ताइपे के साथ रखा गया है, जिसमें प्रत्येक देश 'इस उम्र से अधिक' के तीन खिलाड़ी उतार सकता है। 

ग्रुप बी में थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश और कतर शामिल हैं जबकि ग्रुप सी में 2014 के कांस्य पदकधारी इराक, चीन पीआर, टिमोर-लेस्टे और सीरिया मौजूद हैं। जापान को ग्रुप डी में वियतनाम, पाकिस्तान और नेपाल को रखा गया है। 

साल 2014 रजत पदकधारी डीपीआर कोरिया का सामना ग्रुप एफ में सऊदी अरब, इरान गणराज्य और म्यामां से होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें तथा सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर काबिज चार टीमें राउंड 16 में पहुंचेंगी। पुरुष फुटबाल टीमें जकार्ता और पालेम्बांग में 14 अगस्त से एक सितंबर तक खेलेंगी जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता 16 से 31 अगस्त तक होगी।

टॅग्स :एशियन गेम्सफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका