लाइव न्यूज़ :

आर्सेनल ने चेल्सी को 2-1 से हराकर 14वीं बार एफए कप जीता

By भाषा | Updated: August 2, 2020 16:44 IST

Arsenal wins FA Cup: ओबामेयांग के दो गोलों की मदद से आर्सेनल ने एफए कप के फाइनल में चेल्सी में को 2-1 से हराकर 14वीं बार खिताब पर कब्जा जमा लिया

Open in App
ठळक मुद्देओबामेयांग के दो गोलों की मदद से फाइनल मे आर्सेनल ने चेल्सी को 2-1 से हरायाएफए कप के 139वें फाइनल में आर्सेनल ने 14वीं बार जीता खिताब

लंदन: पियरे एमेरिक ओबामेयांग के दो गोल की बदौलत आर्सेनल ने शनिवार को चेल्सी को 2-1 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों के कारण विजेता टीम को ट्रॉफी देने के लिए प्रिंस विलियम वेम्बले स्टेडियम में मौजूद नहीं थे।

दुनिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता का यह 139वां फाइनल था। रिकॉर्ड में सुधार करने वाला 14वां एफए कप खिताब जीतने के बाद आर्सेनल को यूरोपा लीग में जगह मिलेगी जिसमें टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग में आठवें स्थान पर रहने के कारण जगह बनाने में नाकाम रही थी।

चेल्सी को क्रिस्टियन पुलिसिच ने पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन ओबामेयांग ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर आर्सेनल को बराबरी दिला दी। ओबामेयांग ने दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर आर्सेनल की जीत सुनिश्चित की।

फाइनल से पहले आर्सेनल के बॉस माइकल अरटेटा ने उम्मीद जताई थी कि सफलता का स्वाद ओबामेयांग को नया लंबा दीर्घकालिक करार करने के लिए उत्साहित करेगा, जिनका क्लब के साथ केवल एक साल का करार ही बाकी है। 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका