लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर: कतर से ड्रॉ खेलने पर भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत संधू का बयान, 'फुटबॉल में कुछ भी संभव है'

By भाषा | Updated: September 11, 2019 11:23 IST

Gurpreet Singh Sandhu: सुनील छेत्री की गैरमौजूदी में भारतीय फुटबॉल टीम के वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में कतर के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ में कप्तानी करने वाले गुरप्रीत सिंह ने की टीम की तारीफ

Open in App

दोहा, 11 सितंबर: फीफा विश्व कप दूसरे दौर के क्वॉलीफाइंग मैच में एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने के बाद भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि फुटबॉल में कुछ भी संभव है।

अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के बगैर खेलते हुए भी भारत की युवा टीम ने जनवरी में एशिया कप जीतने वाले कतर को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

छेत्री की जगह कप्तानी करने वाले गुरप्रीत ने कहा,‘‘मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।’ उन्होंने कहा,‘‘टीम प्रयासों से हमें सफलता मिली । इससे क्वॉलिफायर में काफी मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमने अभी दो ही मैच खेले हैं और दोनों मजबूत टीमों से सामना हुआ है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और फुटबॉल में कुछ भी संभव है।’’ गुरप्रीत ने कहा,‘‘सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की। इससे हम संतुष्ट होकर ड्रेसिंग रूम में लौटे।’’

भारत को 15 अक्टूबर को बांग्लादेश से खेलना है। 

वहीं इस मैच में नहीं खेले कप्तान सुनील छेत्री ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की और ट्विटर पर लिखा, 'प्यारे भारत, ये मेरी टीम है और वे मेरे खिलाड़ी हैं! मैं बयां नहीं कर सकता कि इस वक्त कितना गौरवान्वित हूं। टेबल के लिए एक बड़ा परिणाम भले ही न हो, लेकिन संघर्ष के मामले ये जितना संभव हो सकता था उतना बड़ा है। इसका बड़ा श्रेय कोचिंग स्टाफ और ड्रेसिंग रूम को जाता है।'

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका