डायबिटीज, बढ़ते वजन का काल है ये हरा पानी, रोजाना एक गिलास सेवन दिखाएगा कमाल

By गुलनीत कौर | Published: February 16, 2019 05:00 PM2019-02-16T17:00:09+5:302019-02-16T17:00:09+5:30

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रक्त में शर्करा ब्लड शुगर (Blood Sugar) बहुत अधिक होता है। टाइप 2 डायबिटीज, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति का शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, या उत्पादित इंसुलिन कोशिकाओं द्वारा खारिज कर दिया जाता है। इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोशिकाओं को ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक है।

This green water can cure diabetes, weight gain problem naturally | डायबिटीज, बढ़ते वजन का काल है ये हरा पानी, रोजाना एक गिलास सेवन दिखाएगा कमाल

डायबिटीज, बढ़ते वजन का काल है ये हरा पानी, रोजाना एक गिलास सेवन दिखाएगा कमाल

मधुमेह यानी डायबिटीज की परेशानी आजकल हर दूसरे व्यक्ति को अपना शिकार बना रही है। सुनने में यह कैंसर जैसी घातक तो नहीं लगती, लेकिन यदि समय से उपचार ना किया जाए तो यह भी जानलेवा बन जाती है। डायबिटीज का तोड़ निकालने के लिए डॉक्टर कई तरह की दवाईयां देते हैं। इंसुलिन उपचार भी दिया जाता है। किन्तु साथ ही डॉक्टर अच्छी डायट लेने की सलाह भी देते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी डायट लेनी चाहिए। मीठे और डायबिटीज को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थों से हमेशा के लिए दूरी बनानी चाहिए। एक्सरसाइज को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी होता है। इसके साथ कुछ घरेलु नुस्खों का भी सहारा लेना चाहिए। दवाओं के साथ इन नुस्खों को अपनाने से डायबिटीज पर जल्दी कंट्रोल पाया जा सकता है। आज हम आपको भिन्डी के उपचार से डायबिटीज ठीक करने का तरीका बताएंगे।

भिन्डी का पानी

भिन्डी में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है, जिसमें से एक डायबिटीज भी है। भिन्डी खाने से भी डायबिटीज ठीक होता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो भिन्डी का पानी शरीर से डायबिटीज को साफ करने में ज्यादा मददगार साबित होता है। आइए आपको भिन्डी का पानी बनाने का तरीका  बताते हैं:

- सबसे पहले 4 भिन्डी लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर साफ कर लें
- अब बीच से इनके दो-दो टुकड़े कर लें
- अब एक बड़ा जार या पतीला लें। इसमें तीन गिलास पानी डालें
- इस पानी में भिन्डी के टुकड़े डालकर रात भर के लिए छोड़ दें
- सुबह तक भिन्डी के ये टुकड़े पानी में गल जाएंगे। इन्हें पानी में ही मसलें और फिर निचोड़ कर पानी अलग कर दें
- अब इस पानी को सुबह और शाम दो बार पिएं

कैसे काम करेगा भिन्डी का पानी?

भिन्डी में सबसे कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम भिन्डी में मात्र 33 कैलोरी होती है। इसके अलावा भिन्डी के सेवन से वजन भी कंट्रोल होता है जो कि डायबिटीज मतीजों की सबसे बड़ी परेशानी होती है। भिन्डी में फाइबर की बहे अधिक मात्रा होती है, जिससे मीठे और अन्य चटपटी चीजों के खाने की इच्छा कम होती है। कुल मिलाकर भिन्डी बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के आपकी बॉडी को डायबिटीज की बीमारी से दूर करने के तरीके निकाल लेती है।

यह भी पढ़ें: दुबले-कमजोर शरीर को तेजी से मोटा, ताकतवर बनाने के लिए खाना शुरू कर दें ये 8 चीजें

डायबिटीज क्या है?

आइए अब इस रोग के बारे में कुछ जानते हैं, ताकि इसका सही इलाज किया जा सके। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें रक्त में शर्करा ब्लड शुगर (Blood Sugar) बहुत अधिक होता है। टाइप 2 डायबिटीज, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति का शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, या उत्पादित इंसुलिन कोशिकाओं द्वारा खारिज कर दिया जाता है। इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोशिकाओं को ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक है। यदि इंसुलिन ऐसा नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे हृदय, आंख, नसों, गुर्दे और पैरों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

डायबिटीज का खतरा कम करते हैं ये फल Fruits to control blood sugar level

इंटरनेशनल न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, अध्ययन से पता चलता है कि फल ब्लड में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों को सेब, संतरा, अमरूद, नाशपाती, बेरी और आड़ू जैसे फलों का खूब सेवन करना चाहिए। फल इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वर्कआउट से ठीक 30 मिनट बाद खाएं ये 3 चीजें, होगा दस गुना अधिक फायदा

इन सब्जियों का जरूर करें सेवन Vegetables to control blood sugar level

टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आपको जामुन, ब्लूबेरी, पत्तेदार साग, शकरकंद, ब्रोकोली, एस्परैगस और लाल प्याज आदि का खून सेवन करना चाहिए। 

साबुत अनाज है वरदान Whole grains to control blood sugar level

डायबिटीज एक्सपर्ट मानते हैं कि साबुत अनाज जैसे कि दलिया, ओट्स, जौ, अनाज, कॉर्न बहुत फायदेमंद हैं। इन चीजों में सफेद और भूरे चावल की तुलना में मैग्नीशियम, जिंक और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है और भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाती हैं। 

Web Title: This green water can cure diabetes, weight gain problem naturally

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे