लाइव न्यूज़ :

इस संक्रांति बनाएं न्यूट्रीशन से भरपूर तिल के लड्डू, वो भी इस आसान रेसिपी से

By मेघना वर्मा | Updated: January 12, 2018 14:26 IST

तिल के लड्डू में 20 ग्राम प्रोटीन होता है। यहां जाने इसे घर पर बनाने की ईजी रेसिपी।

Open in App

मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़े के अलवा सबसे ज्यादा चीज जो खाई जाती है वो है गुड़ और तिल के लड्डू। बाजार में मिलने वाले तिल के लड्डू भले ही देखने में अच्छे लगें लेकिन इनमें घर जैसा ना तो स्वाद होता है और ना ही ये हेल्दी होते हैं। इसलिए आज हम आपको घर पर ही तिल के लड्डू बनाने का आसन तरीका बता रहे हैं। तो इस संक्रांति इन आसान तरीकों से आप भी बनाइए हेल्दी और न्यूट्रीशन से भरपूर तिल और गुड़ के लड्डू। 

तिल के लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

कसा हुआ/घिसा हुआ नारियल- 1।5 कप    गुड़ - 3/4 कपइलाइची पाउडर - 1/4 कपदेशी घी - जरूरत के अनुसारपानी - 1/4 कपपिसे हुए तिल - 2 टेबलस्पून

तिल के लड्डू बनाने की विधि

गुड़ में पानी डालकर उसे पिघलाएं। नॉन-स्टिक पैन में घी डालें। इसमें नारियल डालकर भूनें। अब पैन में गुड़ और तिल डालें और इन्हें पकने के साथ हिलाते रहें।

अब इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। हथेली में हल्का सा घी लगाकर लड्डू बनाएं और इन्हें कटे हुए नारियल से कोट करके सर्व करें। 

न्यूट्रिशनल वैल्यू

प्रोटीन    :   20 ग्रामफैट       :   25 ग्रामकैलोरी   :   850  किलोकैल

तिल के लड्डू के साथ इस बार हम आपको तिल से ही बनने वाले कुछ खास व्यंजन भी बनाना सिखाएंगे। इस मकर संक्रांति घर पर इन्हें बनाकर अपने घर वालों और आने वाले मेहमानों को खुश कर सकते हैं।   

तिल के फलाफल

तिल के बने लड्डू के साथ आप इस संक्रांति तिल के बने फलाफल भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होते हैं। जानें ईजी रेसिपी-  

तिल के फलाफल बनाने के लिए जरुरी सामग्री

उबले और मैश किए हुए काबुली चना - 200 ग्रामलहसुन पेस्ट - 2 टबेलस्पूनजिंजर पेस्ट - 1 टेबलस्पूनजीरा पाउडर - 1 टेबलस्पूनधनिया पाउडर - 1 टेबलस्पूननमक - स्वादानुसारचुटकी भर गर्म मसालाबारीक कटा हुआ स्प्रिंग अनियन - 1 कपबारीक कटा हरा धनिया- 4 टेबलस्पूनआटा - 2 टेबलस्पूनबेकिंग पाउडर - 1 टेबलस्पूनतिल - 4 टेबलस्पूनतलने के लिए सनफ्लावर तेल 

फलाफल बनाने की विधि

एक बड़े कटोरे में सारी सामग्री मिलाकर तैयार मिक्सचर से टिक्की बना लें।एक बड़ी प्लेट में तिल फैलाकर रखें। अब टिक्की को उसमें टिक्की को रखकर तिल से कोट करें। कढ़ाई में तेल गर्म करें और दो या तीन टिक्की को तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। तैयार फलाफल को म्योनीज या हंग कर्ड के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

न्यूट्रिशनल वैल्यू

प्रोटीन    :  52 ग्रामफैट       :  10 ग्रामकैलोरी   :  1050 किलोकैल

टॅग्स :फूडहेल्थी फूडसर्दियों का खानामकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार