इस होली बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, दोस्तों और परिवार वालों के साथ खाकर लें होली का मजा

By मेघना वर्मा | Published: February 28, 2018 08:50 AM2018-02-28T08:50:51+5:302018-02-28T09:28:31+5:30

Holi celebration Recipes in Hindi: मीठे से लेकर नमकीन तक, होली पर देश के हर घर में अनेक पकवार बनती है। आप भी इन खास व्यंजनों के साथ अपनी होली को बनाये खास। 

Holi celebration recipes in Hindi, make these 4 holi food in very simple way | इस होली बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, दोस्तों और परिवार वालों के साथ खाकर लें होली का मजा

इस होली बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, दोस्तों और परिवार वालों के साथ खाकर लें होली का मजा

होली का त्योहार रंगों और उत्साह का त्योहार है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली इस साल 2 मार्च को मनायी जायेगी। भारत में हर त्योहार का अपना अगल व्यंजन होता है। जिसे खास उस त्योहार पर बनाया जाता है। ऐसे में पूरा देश इस समय होली की तैयारियों में जुटा हैं। कहीं आलू के पापड़ बन रहे हैं तो कंही चिप्स, कहीं गुझिया बनाने की तैयारी हो रही है तो कहीं सकरपारा बनाए जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 4 व्यंजन बताने जा रहे हैं जिन्हें इस होली आप ये रेसिपी बनाकर होली का त्योहार मना सकते  हैं। इस दिन खास तौर पर घरों में कई तरह के पकवान बनते है। मीठे से लेकर नमकीन तक घर में अनेक रेसिपी बनती है। आप भी इन खास व्यंजनों के साथ अपनी होली को बनाये खास। 

1. नारियल-खोया गुलकंद

किसी भी पार्टी या फंक्शन की शुरुआत मीठे से होती है। आप भी होली पर आने वाले मेहमानों को मीठा खिला कर उनको होली विश करें। इस होली बनायें नारियल-खोया गुलकंद।

गुलकंद बनाने के लिए सामग्री

घीसा हुआ नारियल- 2 कप
खोया - 3/4 कप
चीनी - 3/4 कप
इलाईची - 4 
गुलकंद - 2 चम्मच
दूध -  2 चम्मच
केसर - एक चुटकी
बारीक कटा पिस्ता - 2 चम्मच

गुलकंद बनाने की विधि

1. सबसे पहले केसर को दूध में 5 से 10 मिनट के हल्के गर्म दूध में भिगोएं।
2. इलाईची और चीनी को पीस कर उसका पाउडर बना लें।
3. एक कढ़ाई में खोया को डालें और उसे 2 से 3 मिनट तक भूनें। 
4. जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी और इलाईची पाउडर को मिलाकर उसका आटा जैसा तैयार कर लें। 
5. अब तैयार आटे की लोई बना लें और हर लोई में थोड़ा-थोड़ा गुलकंद भरें।
6. अब इसे केसर, पिस्ता और नारियल के भूरे में लपेटकर लड्डू बनाएं। तैयार है आपका नारियल-खोया गुलकंद।

यह भी पढ़े: होली 2018: रंगों में होते हैं ये खतरनाक केमिकल्स, इन 4 बातों का रखें ध्यान

2. भांग की चटनी

होली का त्योहार तब तक पूरा नहीं माना जाता जब तक होली में भांग का नाम ना लिया जाए। अगर आपको भांग नहीं पसंद तो आप उसकी खट्टी-मीठी चटनी बना सकते हैं। 

भांग की चटनी बनाने के लिए सामाग्री 

भांग के बीज - 50 ग्राम  
 हरी मिर्च - 1
नींबू का रस - 4  छोटे चम्मच
हरा धनिया - 3 छोटे चम्मच
हरा पुदीना - 3 छोटे चम्मच 
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
साबुत मसाले 
साबुत लाल मिर्च - 2 
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

भांग की चटनी बनाने की विधि

1. सबसे पहले पैन में भांग के बीज को भून कर अलग रख लें। 
2. अब साबुत लाल मिर्च और जीरा भी भून लें।  
3. अब भुने हुए भांग , लाल मिर्च , जीरे को पीस लें।  4. अब इसमें पुदीना , धनिया , हरी मिर्च मिला पीसे। 
5. पीस जाने के बाद इसमें नमक और नींबू का रस मिलाए। 
6. तैयार भांग की चटनी को आप चपाती , पराठे , नान या चावल किसी के भी साथ परोस सकते हैं |

3. नमकपारा

होली के समय हर घर में नमकपारा बनाया जाता है। आप भी इस होली बनाइए नमकपारा।

आवश्यक सामग्री

मैदा - एक कप
फेंटी हुई दही - 2 चम्मच
घी - 3 चम्मच
अजवाइन - एक चम्मच
नमक - 3/4 चम्मच
तेल - तलने के लिए

नमकपारा बनाने की विधि

1. सबसे पहले मैदे, आजवाइन और घी को पानी मिलाकर गूंद लें। 
2. दूसरे कटोरे में दही, नमक और पानी लेकर उससे आटे को फिर से गूंद लें।     
3. अब इस आंटे को एक कपड़े से ढककर थोड़ी देर तक रख दें। 
4. अब इस आंटे को पतला बेलें और एक चाकू की मदद से इसे लम्बा और पतला काटकर नमकपारे का शेप दें। 
5. अब इसे गर्म तेल में डीप फ्राई करें। 
6. बस अपने तैयार नमकपारे पर चाट मसाला डालकर सर्व करें।

4. पालक भजिया

पालक की भजिया आपने अक्सर बनाई होगी लेकिन आज इस होली बनाइये ट्विस्ट के साथ पालक की मसालेदार भजिया। 

भजिया बनाने के लिए सामग्री

बेसन - 6-8 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
भूना हुआ जीरा पाउडर - 1 
बारीक कटा अदरक - एक चम्मच
कटा हुआ पाला - 2 कप
हल्दी पाउडर - चुटकी भर
हींग - चुटकी भर
बेकिंग पाउडर - 2 चुटकी
चावल का आटा - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए

पालक भजिया बनाने की विधि

1. एक बड़ें बर्तन बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अदरक, हल्दी, हींग, बेकिंग सोडा, चावल का आटा और गर्म तेल मिलाकर सब को अच्छे से मिला लें। 

2. पानी मिलाकर इस बैटर को हल्का या भजिया बनाने के लिए तैयार कर लें। 

3. अब गर्म तेल में भजिया तलें, ध्यान रखें बहुत धीमे आंच पर भजिया ना तलें इससे वो तेल बहुत सोख लेंगें। 

4. बस अब गर्मा-गर्म पालक की भजिया को तीखी चटनी के साथ सर्व करें।    
 

 

Web Title: Holi celebration recipes in Hindi, make these 4 holi food in very simple way

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे