दिल्ली में इस जगह सिर्फ 1 रुपये में मिल रहे हैं बर्गर, मची है लूट, जल्दी कीजिए
By उस्मान | Published: November 20, 2018 05:32 PM2018-11-20T17:32:55+5:302018-11-20T17:32:55+5:30
बाजार में मिलने वाले अन्य बर्गर की कीमत आपको 20 रुपये बताई जाती है लेकिन टैक्स लगकर आपको कम से कम 50 रुपये चुकाने पड़ते हैं। अगर आप बहुत सस्ते, यह समझ लो कि फ्री में बर्गर खाना चाहते हैं, तो आपको बिना देरी किए तुरंत इस जगह पर पहुंच जाना चाहिए।
पिज्जा और बर्गर आजकल के बच्चों और युवाओं की सबसे बड़ी कमजोरी हैं। कुछ लोग तो इन चीजों के इतने दीवाने हैं कि वो तीनों टाइम इनका सेवन कर सकते हैं। जाहिर है एक बर्गर की कीमत कम से कम 50 रुपये है। बेशक सबसे सस्ते बर्गर की कीमत आपको 20 रुपये बताई जाती है लेकिन टैक्स लगकर आपको कम से कम 50 रुपये चुकाने पड़ते हैं। खैर, अगर आप बहुत सस्ते, यह समझ लो कि फ्री में बर्गर खाना चाहते हैं, तो आपको बिना देरी किए तुरंत इस जगह पर पहुंच जाना चाहिए, जिसके बारे में हम बताने जा रहे हैं।
गुरुग्राम के इस कैफे में मिल रहा है 1 रुपये में बर्गर
गुरुग्राम में सैंडहाउस नाम का एक नया कैफे खुला है जो सेक्टर 15 में है। इस कैफे में आपको एक बड़े साइज का बर्गर सिर्फ 1 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा कई तरह के बर्गर आपको यहां सिर्फ इतने पैसे में मिल सकते हैं। कैफे मके मालिक का कहना है कि इनका बर्गर अन्य मिलने वाले बर्गर की तुलना में काफी सस्ता और टेस्टी होगा।
इस दिन तक मान्य है ऑफर
बर्गर को चीज़, क्रिस्पी वेजिटेबल और जूसी पैटी से तैयार किया जाता है और बेहतर तरीके से ग्रिल्ड किया जाता है। दुखद बात यह है कि सिर्फ एक रुपये में आपको बर्गर ज्यादा दिनों तक नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि आप 21 नवंबर तक सिर्फ एक रुपये में कोई भी बर्गर खरीद सकते हैं। इसके बाद भी इनकी कीमत बाजार में मिलने वाले अन्य बर्गर की तुलना में कम ही होगी।
कैफे में खाना होगा
अगर आप यह सोचकर बर्गर लेने जा रहे हैं कि वहां से जितने चाहे बर्गर उतने बर्गर पैक कराकर घर ले जाएंगे, तो आपको निराशी हो सकती है। कैफे ने कहा है कि ऑफर के तहत किसी भी कस्टमर के लिए पैकिंग की सुविधा उपब्ध नहीं है। ययानी आपको कैफे में बैठकर ही बर्गर खाना होगा और एक बार में आप सिर्फ दो बर्गर ले सकते हैं।