लाइव न्यूज़ :

दिमाग तेज करने, याददाश्त बढ़ाने के लिए डाइट से निकाल दें ये 3 चीजें, सिर्फ खायें ये 4 फूड

By उस्मान | Updated: February 23, 2019 13:04 IST

Open in App

एक अध्ययन में सामने आया है कि अधेड़ उम्र में शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने पर बाद की उम्र में स्मृति लोप होने का खतरा घट जाता है। न्यूरोलोजी जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार मानसिक गतिविधियों में पढ़ना, वाद्ययंत्र बजाना, सामूहिक गायन, विभिन्न कार्यक्रमों में जाना, बागवानी करना, कसीदाकारी संबंधी कार्य, धार्मिक कार्यक्रमों में जाना आदि शामिल हैं।

स्वीडन के गोदनबर्ग विश्वविद्यालय के जेन्ना नजर ने कहा, 'ये नतीजे संकेत करते हैं कि अधेड़ उम्र की ये गतिविधियां बुढ़ापे में स्मृति लोप को रोकने और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य को संरक्षित रखने में भूमिका निभा सकती हैं।' 

नजर ने एक बयान में कहा, 'यह रोमांचक है क्योंकि ये ऐसी गतिविधियां हैं जिन्हें लोग बड़ी आसानी से और बिना ढेर सा पैसा खर्च किये अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं।' 

याददाश्त बढ़ाने के उपाय -एक गिलास पानी लीजिये और 5-7 बादाम के लेगे पानी में गला दे। रातभर रखे रहने दे फिर सुबह उठ कर बादाम के छिलके को निकल ले और बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 2 चम्मच शहद मिलाकर इस पेस्ट को एक गिलास दूध में मिलकर पियें। 

- दिमाग को तेज़ करने के लिए 20 ग्राम अखरोट और 10 ग्राम किशमिश को रोजाना खाएं। इससे आपका दिमाग बहुत तेज हो जायेगा। और गर्मी के दिनों में आप इस उपाय को कम कर दें। क्योकि ये गर्मी करता है। इसलिए गर्मी के दिनों में इनका सेवन कम ही करना चाहिए।

- 5 से 7 काली मिर्च लीजिये और उसमे 25-30 ग्राम मक्खन और मिश्री मिला लें और फिर खाएं। इससे आपके दिमाग की कमजोरी दूर हो जाती है और काम में मन लगने लगता है।

याददाश्त बढ़ाने के लिए इन चीजों को खाने से बचें1) सीफूड्ससीफूड्स में मर्करी की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से इसे काग्निटिव डिस्फंगक्शन यानी सोचने समझने के साथ जोड़ा गया है। इन्टेगरेटिव मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हफ्ते में तीन से ज्यादा बार टूना मछली और अन्य मछली खाने वालों को काग्निटिव डिस्फंगक्शन का खतरा अधिक होता है।

2) मीठी चीजेंअध्ययन के अनुसार, लंबे समय तक मीठी चीजें खाने ना केवल न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम का खतरा होता है बल्कि आपकी मेमोरी पर भी असर पड़ सकता है। मीठे से सीखने और ध्यान केंद्रित करने में भी मुश्किल होती है। 

3) ट्रांस फैटएक अध्ययन के अनुसार, अधिक ट्रांस फैट खाने से शब्दों को याद करने में कठिनाई हो सकती है। ट्रांस फैट का इस्तेमाल अधिकतर नकली मक्खन, स्नैक्स फूड्स और बेक्ड फूड्स में किया जाता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड