बिना छिले खाएंगे ये 5 फल तो होंगे अचूक फायदे, मोटापे के साथ सन बर्न से पहुंचाएंगे राहत

By मेघना वर्मा | Published: June 26, 2018 11:44 AM2018-06-26T11:44:50+5:302018-06-26T11:44:50+5:30

गाजर में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा सबसे ज्यादा इसके छिलके में ही होता है।

5 fruits You Should Be Eat with peels healthy for your body | बिना छिले खाएंगे ये 5 फल तो होंगे अचूक फायदे, मोटापे के साथ सन बर्न से पहुंचाएंगे राहत

बिना छिले खाएंगे ये 5 फल तो होंगे अचूक फायदे, मोटापे के साथ सन बर्न से पहुंचाएंगे राहत

अक्सर लोग फलों और सब्जियों को खाने या बनाने से पहले उनके छिलके को निकाल देते हैं लेकिन शायद वह यह नहीं जानते कि ऐसा करने से ना सिर्फ फलों का स्वाद बदल जाता है बल्कि उसके पोषक तत्व पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको बिना छिलके उतारे खाने से आपको बहुत सारे फायदे होंगे। आप चाहें तो इस फल को बिना छिलके के भी खा सकते हैं लेकिन छिलके सहित इन्हें खाना आपके सेहत को लाभ पहुंचाएगा। 

1. चीकू

चीकू एक ऐसा फल है जो अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा फल है जिसमें सुक्रोज और फ्रक्टोज पाए जाते हैं जो आपको शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं साथ आपको भरपूर स्फूर्ती से भी भर देंगे। चीकू में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, सी और ई से भरे होते हैं। इसे बिना छिले खाना आपके शरीर को अधिक फायदा पहुंचाएगा।

2. सेब

कहावत आपको सुनी होगी एन एप्पल इन अ डे कीप्स डॉक्टरर्स अवे। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सेब को छील कर खाना पसंद करते हैं लेकिन शायद वह यह बात नहीं जानते की सेब के छिलके में उसके पल्प से 4 गुना ज्यादा विटामिन के होता है जो ब्लड क्लॉट में मदद करता है। साथ ही यह आपको एंटीऑक्सीडेंट क्वर्सेटिन यानी सांस की बीमारियों से भी आपको बचाता है। इसके छिलके निकालने से इसमें मौजूद विटामिन ए और सी कम हो जाता है। 

ये भी पढ़ें - कश्मीर से केरल तक, दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलेगें भारत के 7 राज्यों के फेमस फूड

3. खीरा

खीरे को भी लोग अक्सर छिलके के साथ खाते हैं लेकिन खीरे के छिलके में ही सबसे ज्यादा न्यूट्रिएंट्स और फाइबर के साथ पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। खीरे को छिलके के साथ खाने पर ये आपके डाइजेशन को सही रखता है। इसमें मौजूद विटामिन के आपको शरीर को चुस्त रखते हैं ये आपके शरीर में प्रोटीन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। 

4. गाजर

गाजर में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा सबसे ज्यादा इसके छिलके में ही होता है। इसके छिलके में बीटा कैरोटिन की मात्रा सबसे अधिक होती है जो विटामिन ए में कन्वर्ट होकर आंखों को फायदे पहुंचाता है। साथ ही ये आपकी स्किन को सन बर्न और धूप से होने वाली एर्लजी से बचाता है। 

ये भी पढ़ें -बनारस के ये 5 स्ट्रीट फूड, जो आपकी भूख को और ज्यादा बढ़ा देंगे

5. आलू

आलू पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला आइटम है। इसके छिलके में पल्प से 7 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। साथ ही 17 गुना ज्यादा आयरन की मात्रा होती है। इसका छिलका निकाल देने से आलू में मौजूद सभी न्यूट्रिशियंन्स और फाइबर की मात्रा 90 प्रतिशत कम हो जाती है। साथ ही आलू का पल्प आपके लिए नुकासदायक भी हो सकता है। इसके छिलके में मौजूद बीटा कैरोटिन डाइजेशन में मदद करता है और बॉडी का इम्यून सिस्टम भी ठीक रखता है। 

Web Title: 5 fruits You Should Be Eat with peels healthy for your body

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे