कश्मीर से केरल तक, दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलेगें भारत के 7 राज्यों के फेमस फूड

By मेघना वर्मा | Published: June 23, 2018 12:59 PM2018-06-23T12:59:05+5:302018-06-23T12:59:05+5:30

इस रेस्टोरेंट को खोलने का उद्देश्य सारे भारतीय व्यंजन को एक साथ सर्व करने के लिए किया गया था।

delhi's restaurant 7 States has serve the famous food of 7 state of india | कश्मीर से केरल तक, दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलेगें भारत के 7 राज्यों के फेमस फूड

कश्मीर से केरल तक, दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलेगें भारत के 7 राज्यों के फेमस फूड

भारत देश अपनी परम्परा और संस्कृति के साथ अपने अलग-अलग तरह के खाने के स्वाद के लिए भी जाना जाता है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां आपको हर राज्य में कुछ अलग ही स्वाद चखने को मिलेगी। हर राज्य के खाने की अपनी अलग खूबी होती है लेकिन अब हर राज्य के स्वाद को चखने के लिए आपको अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं होगी। जी हां अब आप देश की राजधानी में बने एक खास रेस्टोरेंट पर देश भर का स्वाद चख सकते हैं। आप भी जानिए दिल्ली में कहां है ये रेस्टोरेंट और क्या हैं यहां कि खासियत। 

दिल्ली के कनॉट प्लेस पर खुला है रेस्टोरेंट 7 स्टेट

जी हां दिल्ली का दिल कहा जाने वाला सीपी अब देशभर के फेमस फूड्स का हब बन गया है। हाल ही में यहां 7 स्टेट नाम का रेस्टोरेंट खोला गया है। जिसमें आपको देश के अलग-अलग राज्यों के सबसे प्रसिद्ध खाना एक साथ एक ही जगह पर मिल जाएगा। 

7 राज्यों के फेमस फूड को करते हैं सर्व

इस रेस्टोरेंट में आपको पंजाब, कश्मीर, केरल, हैदराबाद, गुजरात, यूपी, राजस्थान राज्यों के सबसे फेमस फूड खाने को मिल जाएंगें। इनमें बटर चिकन, फिश फ्राई, मटन बिरयानी, गुजरात दाल, कीमा, कलेजी, लाल मांस जैसे सभी व्यंजन खाने को मिल जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- बनारस के ये 5 स्ट्रीट फूड, जो आपकी भूख को और ज्यादा बढ़ा देंगे

पूरे देश का स्वाद एक थाली में सर्व करने का था उद्देश्य

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रेस्टोरेंट को खोलने का उद्देश्य सारे भारतीय व्यंजन को एक साथ सर्व करने के लिए किया गया था। जिसमें रेस्टोरेंट प्रशासन सफल भी रहा। यहां की यूनिकनेस को देखकर लोग यहां निरन्तर आते हैं। तो बस आपको भी कभी भारतीय पारम्परिक खाना खाने का मन करें तो चले आइए 7 स्टेट। 

रेट - दो लोगों के लिए 750 रुपये। 
पता - 25/42 ब्लॉक ए, मिडिल सर्कल, सीपी, नई दिल्ली
समय - सुबह 11 से रात 11 तक। 

Web Title: delhi's restaurant 7 States has serve the famous food of 7 state of india

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे