लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे डिनर के लिए हो रही है देरी, तो इस तरह 15 मिनट में करें मेकअप, पाएंगी परफेक्ट लुक

By गुलनीत कौर | Updated: February 14, 2019 16:09 IST

वैलेंटाइन की डिनर डेट के लिए अगर आपके पास अधिक समय नहीं बचा है लेकिन फिर भी मेकअप में परफेक्ट लुक चाहिए तो इन चीजों के इस्तेमाल से करें मेकअप, 15 मिनट में तैयार हो जाएँगी आप।

Open in App

वैलेंटाइन डेट के लिए लड़कियां तैयार होने में घंटों का वक्त लगाती हैं। ड्रेस से लेकर मेकअप और हेयर स्टाइल सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। बस ये ही उनकी कोशिश रहती है। ताकि वे अपने पार्टनर को अच्छी तरह इम्प्रेस कर सकें। लेकिन अगर आपकी डिनर डेट दिनभर की भागदौड़ के बाद है और आपके पास तैयार होने का अधिक समय नहीं है तो हम आपको 15 मिनट के अन्दर मेकअप करने के आसान टिप्स बताने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करें और कम समय में भी परफेक्ट वैलेंटाइन लुक पाएं। 

15 मिनट में परफेक्ट मेकअप करने का तरीका:

1) सनस्क्रीन: मेकअप करने से पहले चेहरे को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है।  नहीं तो कुछ ही देर में मेकअप निकल जाएगा।  सनस्क्रीन को अपने चेहरे के अलावा हाथ, पांव सभी जगह अच्छी तरह लगा लें।  सनस्क्रीन लगाने में आपको केवल 2 मिनट का समय लगेगा।

2) मेकअप का बेस: प्राइमर, बी-बी क्रीम या सी-सी क्रीम, आपके पास जो भी है उसे छेरे पर लगा लें।  लगाने के बाद 1 मिनट का इंतजार काटें।   इतने में यह क्रीम आपके चेहरे की स्किन में अब्जौर्ब हो जाएगी।

3) दाग-धब्बे कन्सील करें: फाउंडेशन या कंसीलर, दोनों में से किसी एक का इस्तेमाल करें।  चेहरे के मुंहासे, दाग, धब्बे, डार्क सर्कल सभी को ढक लें।  यहां आपको अपना हाथ थोड़ा तेज चलाना होगा, क्योंकि इस स्टेप में समय अधिक लग सकता है।  इसलिए इसे जल्दी निपटाने की कोशिश करें।

4) कॉम्पैक्ट पाउडर और ब्लश: प्रेस्ड पाउडर लगाएं।  इसके बाद ब्लुशर का इस्तेमाल करें।  इन दोनों को इस्तेमाल करने में 2 से 3 मिनट का समय काफी है।  चेहरे के अलावा गर्दन पर पाउडर लगाना ना भूलें।  इससे चेहरे और गर्दन दोनों की स्किन को इवन टोन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अनलिमिटेड फूड, ड्रिंक्स के लिए जाएं इन 4 रेस्टोरेंट, बिल पर मिलेगा 50% का डिस्काउंट

5) आई मेकअप और लिपस्टिक: मेकअप के इस आख़िरी स्टेप के लिए खुद के पास कम से कम 5 मिनट का समय बचाएं।  आई मेकअप में आई शैडो लगाने की जरूरत नहीं है।  लेकिन अगर आपका मन हो तो अपनी उंगली पर आई शैडो को लगाएं और जल्दी से आंखों पर 'डैब' करें।  इसके बाद आई लाइनर और मस्कारा लगाएं।

अब आखिर में लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कम्पलीट करें।  अगर लिपस्टिक लगाने का मन ना हो तो लिप ग्लॉस लगा सकती हैं।  लिप ग्लॉस लगाने में समय भी कम लगता है और यह आपके होंठों को शाइन देगा।  

टॅग्स :वैलेंटाइन डेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन