बालों में पड़ गई हैं गांठ तो कैंची नहीं इन 5 चीजों का कीजिए इस्तेमाल, सुलझ जाएंगे आपके बाल
By मेघना वर्मा | Updated: March 14, 2020 07:27 IST2020-03-14T07:27:38+5:302020-03-14T07:27:38+5:30
बालों पर लगातार तेज कंघी चलाने और उसे खींचने से भी आपके बालों को और भी ज्यादा नुकसान होता है।

बालों में पड़ गई हैं गांठ तो कैंची नहीं इन 5 चीजों का कीजिए इस्तेमाल, सुलझ जाएंगे आपके बाल
बालों को सुलझाना किसी भी महिला के लिए सबसे उलझन का काम होता है। बालों में गांठ पड़ जाए तो मूसीबत का पहाड़ टूट पड़ा समझो। इसे छुड़ाने के लिए हमेशा ही लड़कियां कंघी का सहारा लेती है मगर कई बार ऐसा भी होता है कि ये गांठ इतनी कस कर लग जाती है कि कंघी से भी इसे छुटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैंची ही आखिरी सहारा बनती है।
बालों पर लगातार तेज कंघी चलाने और उसे खींचने से भी आपके बालों को और भी ज्यादा नुकसान होता है। इसलिए जितना संभव हो अपने बालों को प्यार से ट्रीट करना चाहिए। वहीं कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा कर आप अपने बालों को उलझनें से या उनमें गांठ पड़ने से रोक सकते हैं।
आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ टिप्स-
1. केले का कमाल
आपके बाल इसलिए भी उलझते हैं क्योंकि वो रूखे और बेजान हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने बालों पर केले का मास्क जरूर लगाएं। इसे साफ करके कंघी चलाएं। बाल सुलझ जाएंगे।
2. नारियल तेल से सुलझेंगे बाल
बालों की गांठ को सुलझाने में आप नारियल के तेल की मदद ले सकते हैं। नारियल का तेल बालों को पोषण भी देता है और इसे मुलायम भी बनाए रखता है। इसलिए बालों को सुलझाने के लिए इसमें नारियल का तेल जरूर लगाएं।
3. साबुन से मसल लें गांठ
शैम्पू या साबुन का इस्तेमाल करने से भी आपके बालों की गांठ छूट सकती है। इसके लिए बालों के उस हिस्से पर साबुन लगाएं और धीरे-धीरे उसे सुलझाएं। इससे भी आपके बालों पर पड़ी गांठ सुलझ जाएगी।
4. बालों में ऑलिव ऑइल करेगा कमाल
बालों में कंघी करने से पहले इसे गरम ऑलिव ऑइल भी लगाएं। इससे आपके बाल सुलझेंगे और आपके बालों में पड़ी नॉट भी सही हो जाएगी। साथ ही बाल आसानी से टूटेंगे भी नहीं।
5. सेफ्टी पिन से निकालें गांठ
बालों में अगर नॉट पड़ गई हो तो उसे सेफ्टी पिन से भी खोला जा सकता है। ऐसा करते वक्त अपनी उंगलियां बचा कर रखें। धीरे-धीरे इन गांठों को खोलें।


