लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स: रोजाना ये 2 होम मेड फेस पैक देते हैं नेचुरल ग्लो

By गुलनीत कौर | Updated: May 3, 2018 11:17 IST

सोनम के अनुसार स्किन को हेल्दी रखने के लिए ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स की आवश्यक्ता होती है।

Open in App

बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी कर रही हैं। आनंद दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं और दोनों के लंबे समय से रिलेशनशिप में होने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। अब फाइनली दोनों मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बॉलीवुड में सोनम कपूर को फैशन आइकन के रूप में जाना जाता है। उनके फैशन सेंस के अलावा उन्हें उनकी फिट बॉडी और बेदाग त्वचा के लिए भी जाना जाता है। सोनम की स्किन का रंग सांवला है लेकिन फिर भी वे इस रंग को बहुत कांफिडेंस के साथ कैरी करती हैं। इसके साथ ही सोनम अपनी त्वचा को कैसे जवां और हर पल दाग-धब्बों से दूर रखती हैं, आइए जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स।

एक अंग्रेजी मैगज़ीन को दिए अपने इंटरव्यू में सोनम ने बताया है कि मेरी हेल्दी स्किन के पीछे सबसे बड़ा हाथ मेरी मां का है। उन्होंने मेरी स्किन का हर पल ख्याल रखा है। मुझे क्या खाना है, क्या नहीं खाना, किन चीजों को चेहरे पर लगाना है, हर बात की जानकारी उन्हें रहती है। 

सोनम के अनुसार स्किन को हेल्दी रखने के लिए ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स की आवश्यक्ता होती है। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए वे घर पर बने फेस पैक का भी इस्तेमाल करती हैं।

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने ऐसे बनाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, कभी था 90 किलो वजन

रोजाना रूटीन में सोनम कुछ ऐसे काम करती हैं जिससे उनकी त्वचा सुन्दर बनी रहे, जैसे कि:

- ढेर सारा पानी पीना- डिटॉक्स वाटर पीना- रोजाना लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाना- सोने से पहले चेहरा साफ करके मॉइस्चराइज करती हैं- स्किन के लिए हेल्दी डाइट- दिन में एक बार 10 मिनट के लिए फेस पैक लगाती हैं

बेसन का फेस पैक

स्किन को नेचुरल ग्लो देने के लिए सोनम दो तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। सन टैनिंग दूर करने के लिए सोनम कपूर बेसन में दूध मिलाकर फेस पैक लगाती हैं। चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने और स्किन को तारो ताजा रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाती हैं। 

टॅग्स :सोनम कपूरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन