लाइव न्यूज़ :

सेहत के साथ सुंदरता भी बढ़ाता है गेहूं, इस विधि से बनाएं फेस पैक, रात को सोने से पहले लगाएं

By गुलनीत कौर | Updated: August 21, 2018 09:56 IST

Wheat Flour Face Packs Uses Tips in Hindi: गेहूं में मौजूद फाइबर, विटामिंस और प्रोटीन सेहत को तो फायदा पहुंचाते ही हैं, साथ ही ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं।

Open in App

गेहूं का आटा सेहत के लिए कितना लाभकारी है यह सभी जानते हैं। भारत में गेहूं के आटे का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिंस और प्रोटीन सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन गेहूं से त्वचा को भी कई फायदे मिलते हैं, आज हम आपको यह भी बताएंगे

गेहूं से त्वचा को मिलने वाले फायदे:

- त्वचा पर गेहूं लगाने से स्किन पर चमक आती है- धूप से होने वाली टैनिंग को तेजी से कम करता है गेहूं का आटा- चेहरे पर अनचाहे बाल हों तो उसे भी हटाने में मदद करता है- नेचुरल ग्लो पाने में लाभदायक है- ऑयली त्वचा को कुछ ही दिनों में नार्मल करता  है इसका इस्तेमाल- गेहूं का आटा हर स्किन टाइप को सूट करता है- इसे सीधा ना लगाना हो तो इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं- गेहूं के फेस पैक को हमेशा रात सोने से पहले 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं, ताकि रात भर इसका असर चेहरे पर बना रहे

1. सन टैनिंग हटाने के लिए

- एक कटोरी लेकर उसमें गेहूं का बारीक पीसा हुआ आटा डालें और थोड़ा पानी मिलाएं। पानी उतना ही मिलाएं जितने में पेस्ट बहुत पतला ना हो जाए

- अब इस पेस्ट को सूरज की तेज किरणों से जली हुई त्वचा पर लगाएं। लगाने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने हाथों को गीला करके हलके हाथों से मसाज करते हुए इस आते को स्किन से छुडाएं। और अंत में धो लें। रोजाना दिन में 2 बार इस प्रयोग को करने से टैनिंग दूर हो जाएगी

2. नेचुरल ग्लो के लिए

- एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच गेहूं का आटा डालें और इसमें उतनी ही मात्रा में मिल्क क्रीम या फिर घर की बनी हुई मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें

- पेस्ट तैयार होने पर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। हलके हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे से निकालें और अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आपको चमकदार त्वचा मिलेगी। इस प्रयोग को सप्ताह में 2 से 3 बार किया जा सकता है

3. ऑयली स्किन को ठीक करने के लिए

- एक बाउल में 3 से 4 चम्मच गेहूं का आटा डालें। अब इसमें जरूरत अनुसार दूढ मिलाएं। पेस्ट ना अधिक गाढ़ा हो और ना ही अधिक पतला। अंत में इसमें गुलाब जल की 3 से 4 बूंदें डाल लें

- पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह पर्योग सप्ताह में अधिकतम 3 बार ही करें

सरसों तेल से स्किन को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस्तेमाल करने की सही विधि जाने बिना ना लगाएं

4. सॉफ्ट त्वचा के लिए

- त्वचा में रूखापन अधिक आ जाए तो गेहूं के आटे में दूध, गुलाब जल, शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। चाहें तो इसमें संतरे के छिलकों का जरा-सा पाउडर भी मिला सकती हैं

- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आंखों पर गुलाब की फ्रेश पंखुड़ियां रख लें और तकरीब 15 से 20 मिनट के लिए रिलैक्स होकर लेट जाएं। इसके बाद चेहरा धो लें। सॉफ्ट और गुलाबों जैसी त्वचा मिलेगी

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन