सरसों तेल से स्किन को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस्तेमाल करने की सही विधि जाने बिना ना लगाएं

By गुलनीत कौर | Published: August 20, 2018 10:17 AM2018-08-20T10:17:48+5:302018-08-20T10:17:48+5:30

सरसों के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन- ए, ई और बी काम्प्लेक्स होता है जिसके इस्तेमाल से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। रंग भी साफ होने लगता है

Skin Care Tips: Benefits of mustard oil for skin, know how to use mustard oil for skin | सरसों तेल से स्किन को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस्तेमाल करने की सही विधि जाने बिना ना लगाएं

Mustard Oil

आजकल के युवाओं या लड़कियों के सामने सरसों के तेल का नाम ले लो तो उनका मुंह बन जाता है। इसे ना वे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं और ना ही किसी अन्य इस्तेमाल में लाना चाहते हैं। सरसों के तेल को ये लोग 'आउटडेटेड' मानते हैं। लेकिन पहले के जमाने में इसी सरसों के तेल की बदौलत लोग तंदरुस्त जीवन और सुंदरता पाते थे। आइए आपको बताते हैं सरसों के तेल के कुछ बेहतरीन प्रयोग जिनके इस्तेमाल से आपको दमक्दाती त्वचा हासिल हो सकती है। 

सरसों के तेल के गुण:

सरसों के बीज से निकाले गए तेल में ढेर सारे विटामिन और ओमेगा 3 होता है, जिसे ना केवल स्वास्थ्य बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है। ओमेगा 3 से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और स्किन की टाइटनेस बनी रहती है। जिससे समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचा जा सकता है।

सरसों के तेल से स्किन को होने वाले फायदे:

1. सरसों के तेल के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है
2. सरसों की तेल चेहरे की पिगमेंटेशन को कम करने के भी काम आता है
3. इस तेल में मौजूद ओमेगा 3 मुंहासों को दूर करने में मदद करता है
4. सरसों के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन- ए, ई और बी काम्प्लेक्स होता है जिसके इस्तेमाल से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। रंग भी साफ होने लगता है
5. धूप के तेज किरणों से अगर टैनिंग हो जाए तो उसे कम करने में भी लाभदायक होता है सरसों का तेल

महंगे शैम्पू-क्रीम को कहें बाय, चावल के मांड से ऐसे पाएं घने, मुलायम बाल और बेदाग सुंदर त्वचा

इस तरह इस्तेमाल करें सरसों का तेल

यदि आप भी सरसों के तेल के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी हर परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो इसका रोजाना या फिर सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल जरूर करें। इसे इस्तेमाल करने की विधि बेहद आसान अहि। एक कॉटन बॉल लें और उसे शुद्ध सरसों के तेल में भिगोकर दाग-धब्बे, मुंहासे या धूप से जल चुकी स्किन पर लगाएं। आप चाहें तो तेल को नारियल के तेल या बेसन में मिलाकर भी लगा सकती हैं।

नोट: सरसों के तेल को सीधा चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या बाजू की स्किन पर लगाकर ट्राई कर लें। यदि यह आपकी स्किन को सूट कर रहा हो, तभी इसे चेहरे पर लगाएं। और इसके बाद भी अगर आपको कोई आशंका हो तो इसे किसी अन्य चीज के साथ मिलाकर ही लगाएं। 

Web Title: Skin Care Tips: Benefits of mustard oil for skin, know how to use mustard oil for skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे