लाइव न्यूज़ :

सरसों तेल से स्किन को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस्तेमाल करने की सही विधि जाने बिना ना लगाएं

By गुलनीत कौर | Updated: August 20, 2018 10:17 IST

सरसों के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन- ए, ई और बी काम्प्लेक्स होता है जिसके इस्तेमाल से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। रंग भी साफ होने लगता है

Open in App

आजकल के युवाओं या लड़कियों के सामने सरसों के तेल का नाम ले लो तो उनका मुंह बन जाता है। इसे ना वे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं और ना ही किसी अन्य इस्तेमाल में लाना चाहते हैं। सरसों के तेल को ये लोग 'आउटडेटेड' मानते हैं। लेकिन पहले के जमाने में इसी सरसों के तेल की बदौलत लोग तंदरुस्त जीवन और सुंदरता पाते थे। आइए आपको बताते हैं सरसों के तेल के कुछ बेहतरीन प्रयोग जिनके इस्तेमाल से आपको दमक्दाती त्वचा हासिल हो सकती है। 

सरसों के तेल के गुण:

सरसों के बीज से निकाले गए तेल में ढेर सारे विटामिन और ओमेगा 3 होता है, जिसे ना केवल स्वास्थ्य बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है। ओमेगा 3 से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और स्किन की टाइटनेस बनी रहती है। जिससे समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचा जा सकता है।

सरसों के तेल से स्किन को होने वाले फायदे:

1. सरसों के तेल के इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है2. सरसों की तेल चेहरे की पिगमेंटेशन को कम करने के भी काम आता है3. इस तेल में मौजूद ओमेगा 3 मुंहासों को दूर करने में मदद करता है4. सरसों के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन- ए, ई और बी काम्प्लेक्स होता है जिसके इस्तेमाल से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। रंग भी साफ होने लगता है5. धूप के तेज किरणों से अगर टैनिंग हो जाए तो उसे कम करने में भी लाभदायक होता है सरसों का तेल

महंगे शैम्पू-क्रीम को कहें बाय, चावल के मांड से ऐसे पाएं घने, मुलायम बाल और बेदाग सुंदर त्वचा

इस तरह इस्तेमाल करें सरसों का तेल

यदि आप भी सरसों के तेल के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी हर परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो इसका रोजाना या फिर सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल जरूर करें। इसे इस्तेमाल करने की विधि बेहद आसान अहि। एक कॉटन बॉल लें और उसे शुद्ध सरसों के तेल में भिगोकर दाग-धब्बे, मुंहासे या धूप से जल चुकी स्किन पर लगाएं। आप चाहें तो तेल को नारियल के तेल या बेसन में मिलाकर भी लगा सकती हैं।

नोट: सरसों के तेल को सीधा चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या बाजू की स्किन पर लगाकर ट्राई कर लें। यदि यह आपकी स्किन को सूट कर रहा हो, तभी इसे चेहरे पर लगाएं। और इसके बाद भी अगर आपको कोई आशंका हो तो इसे किसी अन्य चीज के साथ मिलाकर ही लगाएं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन