लाइव न्यूज़ :

अलिया भट्ट से सारा अली खान तक, बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए ट्राई करें ये 12 स्टाइलिश ऑउटफिट

By गुलनीत कौर | Updated: December 28, 2018 13:49 IST

यहां हम टॉप सेलेब्रिटीज द्वारा बीते वेडिंग सीजन में पहनी खूबसूरत ड्रेसेस दिखा रहे हैं। अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड की शादी जल्द ही आने वाली है तो आप इन ऑउटफिट में से अपने लिए एक चुनें और उसे स्टिच करवा लें।

Open in App

किसी लड़की की बेस्ट फ्रेंड की शादी हो तो वह दुल्हन से भी अधिक एक्साइटेड होती है। बेस्ट फ्रेंड की शादी में कैसी ड्रेस पहनें, कैसा हेयर स्टाइल हो, किस तरह के फूट वियर हो, किन गानों पर डांस करना है, फ्रेंड के लिए क्या खास मैसेज तैयार करना है। यह लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन हम इस लिस्ट के सबसे पहले पॉइंट पर आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। 

जी हां... बेस्ट फ्रेंड की शादी में आप क्या पहनेंगी इसकी एक झलक हम आपको दिखा सकते हैं। यहां हम टॉप सेलेब्रिटीज द्वारा बीते वेडिंग सीजन में पहनी खूबसूरत ड्रेसेस दिखा रहे हैं। अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड की शादी जल्द ही आने वाली है तो आप इन ऑउटफिट में से अपने लिए एक चुनें और उसे स्टिच करवा लें। इसके लिए आपको केवल मिलता जुलता फैब्रिक और एक परफेक्ट टेलर चाहिए जो आपको सही ड्रेस बनाकर दे सके। 

1) ट्रेडिशनल लहंगा

शादी में दुल्हन की सहेलियां उसकी बहन की तरह होती हैं। दुल्हन के साथ रहती हैं और हर शख्स और कैमरा की नजर इनपर भी होती है। तो जब रोल इतना बड़ा है तो आपकी ड्रेस भी कुछ कम नहीं होनी चाहिए। इसलिए बेस्ट फ्रेंड की शादी में लहंगा ट्राई करने। मगर ऐसा वैसा नहीं, डिज़ाइनर लहंगा।

इस तस्वीर में आलिया ने थ्रेड वर्क का नीला लहंगा पहना है। इसकी च्जोली शॉर्ट है। ईशा अंबानी का लहंगा बिलकुल ट्रेडिशनल है और शादी में पहनने लायक है। इसके बाद मानुषी छिल्लर का लहंगा हैवी वर्क के साथ हॉट लुक भी दे रहा है। इसे पहन आप शादी में सबकी निगाहें अपनी ओर खींच सकती हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2018 की 5 सबसे खूबसूरत दुल्हनें, हर कोई हुआ था इनकी खूबसूरती पर कायल

2) वाइट लहंगा

बॉलीवुड में आजकल शादियों में सफेद रंग पहनने का ट्रेंड बढ़ गया है। सफेद के अलावा पेस्टल रंग का भी काफी चलन है। पस्टेल यानी हर रंग का हल्का वर्जन। जैसे यहां करिश्मा ने पिंक पेस्टल रंग पहना है। इस लहंगे में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसके बाद सारा अली खान का यह वाइट लहंगा भी बहुत सुन्दर है। यह मिरर वर्क वाला लहंगा है। मार्किट में आपको मिरर वर्क का फैब्रिक और अपनी पसंद का रंग दोनों मिल जाएंगे। तस्वीर में कियारा अडवानी ने साड़ी स्टाइल लहंगा पहना है। यह आपको रेडीमेड मिल सकता है।

3) साड़ी

अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहती तो साड़ी तरी कर सकती हैं। साड़ी को प्री-वेडिंग फंक्शन में भी पहन सकती हैं। सदियों में आजकल बनारसी का काफी ट्रेंड है। आप उसे ट्राई कर सकती हैं। लेकिन बनारसी के अलावा आपको कुछ अलग चाहिए तो नीचे दी गई तस्वीर देखें।

इस तस्वीर में ये तीनों साड़ियां जारजट और सिल्क के फैब्रिक में हैं। आपको ऐसी हूबहू साड़ियां मार्केट में मिल सकती हैं। ये साड़ियां आपको एलिगेंट लुक देने में सफल सिद्ध होंगी।

यह भी पढ़ें: ब्रा के इन 11 प्रकार को जानने के बाद हर लड़की चाहेगी इन्हें ट्राई करना

4) सेक्सी साड़ी

पारंपरिक साड़ी भी आपको सेक्सी लुक दे सकती है, यह आप नीचे दी गई तस्वीर में आसानी से देख सकती हैं। नीचे की ये तीनों साड़ियां सिल्क फैब्रिक में हैं। इन साड़ियों में तीन समानताएं हैं - पहला सिल्क फैब्रिक, दूसरा साड़ी पर कोई वर्क नहीं है और तीसरा इन साड़ियों के ब्लाउज हैवी वर्क वाले हैं।

इन साड़ियों ने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है। मार्केट में आपको आसानी से प्लेन साड़ियां मिल जाएंगी। सस्ते से लेकर महंगे बजट में उपलब्ध हैं। आपको केवल इनके साथ मैच करता हुआ हैवी वर्क वाला बौसे बनाना है और फिर आप शादी में सबसे हॉट दिखने के लिए तैयार हैं।

5) कुछ हटकर ड्रेस

प्री वेडिंग फंक्शन जैसे कि मेहंदी, हल्दी, संगीत, इनमें हम कम वर्क वाली ड्रेस पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में आप लाइट वर्क वाला लहंगा या साड़ी भी चूज कर सकती हैं। लेकिन अगर इसके अलावा कुछ ट्राई करना है तो नीचे दी इस तस्वीर पर नजर डालें।

इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने शॉर्ट कुर्ती के साथ सलवार पहनी है। करिश्मा ने प्लेट्स वाला पलाज्जो और शॉर्ट टॉप पहना है। सारा अली खान ने भी पलाज्जो ड्रेस पहनी है। ये ड्रेस लाइट वेट की हैं लेकिन सबसे हटकर लगती हैं। कुछ अलग चाहिए तो इन्हें ट्राई करें। 

टॅग्स :वेडिंग सीजनफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल