लाइव न्यूज़ :

इस एक मेकअप प्रोडक्ट की दीवानी हैं जाह्नवी कपूर, मेकअप आर्टिस्ट ने बताए एक्सक्लूसिव ब्यूटी सीक्रेट्स

By गुलनीत कौर | Updated: September 5, 2018 12:35 IST

"मेकअप के मामले में वो मुझपर भरोसा करती है"

Open in App

फिल्म धड़क में डेब्यू करने के बाद एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अब धीरे-धीरे नई फिल्मों की ओर बढ़ रही हैं। फिल्मों के अलावा आजकल जाह्नवी को लैक्मे फैशन वीक जैसे बड़े फैशन इवेंट्स में रैंप वॉक करते हुए भी देखा जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि जाह्नवी इंडस्ट्री में खुद को ढालने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

जाह्नवी के फैंस में उनकी एक्टिंग, डांस से लेकर उनके फैशन और मेकअप सेंस की भी बातें होती रहती हैं। हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट idiva.com को जाह्नवी कपूर के पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट वरदान नायक ने इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में वरदान ने जाह्नवी के मेकअप लुक और मेकअप के दौरान उन्हें कौन सी चीजें सबसे अधिक पसंद हैं, वह सब बताया।

बीते 16 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे वरदान बताते हैं कि उन्हें 'स्मोकी आई' मेकअप लुक सबसे अधिक पसंद है और यही उनका सिग्नेचर ब्यूटी लुक भी है। 

जाह्नवी की बात करते हुए वरदान ने कहा कि जाह्नवी बहुत ही टैलेंटेड और मेहनती है। और बात जब मेकअप की हो, तो मैं उसपर किसी भी तरह के लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट कर सकता हूं। वो मुझे हर तरह का एक्सपेरिमेंट करने की आजादी देती है।

ये भी पढ़ें: 'धड़क' गर्ल जाह्नवी कपूर के हॉट एंड सेक्सी फिगर का राज़, रोज रात को खाती हैं ये चीज

मेकअप के मामले में वो मुझपर भरोसा करती है। बस मेकअप करवाते समय उसकी एक ही डिमांड होती है कि 'मुझे हाइलाइटर में डूबा दो'। गालों पर अधिक से अधिक हाइलाइटर लगाना जाह्नवी को बहुत पसंद है। इस एक मेकअप प्रोडक्ट के बिना उसे अपना मेकअप अधूरा लगता है। 

जाह्नवी के अलावा वरदान ने ईशा अंबानी के बारे में भी बात की। अंबानी परिवार में बीते समय में जितने भी फंक्शन हुए हैं, उसमें ईशा अंबानी का मेकअप वरदान ने ही किया है।

वरदान के इन्स्टाग्राम हैंडल पर ईशा अंबानी की कई तस्वीरें हैं। ईशा के अलावा आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, कियारा अडवाणी, परिणीती चोपड़ा, आदि सेलेब्रिटीज का मेकअप भी किया है वरदान ने। 

टॅग्स :जाह्नवी कपूरधड़कब्यूटी टिप्सबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल