लाइव न्यूज़ :

इस तरह घर पर ही बनाएं केमिकल फ्री 'गुलाब जल', देगा दोगुना फायदा

By गुलनीत कौर | Updated: July 6, 2018 15:01 IST

इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा हानिकारक केमिकल से तो बच ही जाएगी, साथ ही इस नेचुरल गुलाब जल का त्वचा को कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। 

Open in App

'रोज वाटर' यानी गुलाब जल को हम कई कारणों से इस्तेमाल करते हैं। यह आंखों के लिए अच्छा होता है, साथ ही इसके कई ब्यूटी बेनेफिट्स भी होते हैं। अक्सर लड़कियां घर पर जब फेस पैक बनाती हैं तो उसमें गुलाब जल जरूर ऐड करती हैं, ताकि गुलाबों-सा निखार पा सकें। लेकिन अगर हम बाजारी उत्पादों के केमिकल से बचने के लिए घर पर फेस पैक बना सकते हैं, तो गुलाब जल क्यूं नहीं? आइए आपको घर पर ही गुलाब जल बनाने की आसान विधि के बारे में बताते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा हानिकारक केमिकल से तो बच ही जाएगी, साथ ही इस नेचुरल गुलाब जल का त्वचा को कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। 

घर पर गुलाब जल बनाने की विधि

अगर आप घर पर गुलाब जल बनाने जा रही हैं तो आपको इसलिए कुछ सामग्री की आवश्यक्ता होगी, जैसे कि - फ्रेश गुलाब के कुछ फूल, शुद्ध पानी (जिसमें किसी भी तरह के प्रदूषित कण ना हो), एक पैन, एक कांच की छोटी बोतल (जिसमें गुलाब जल डालें)।

- सबसे पहले गुलाब के फ्रेश फूल लाएं। अगर ये फूल आर्गेनिक तरीके से उगाए गए हों तो और भी अच्छी बात है

- इन फूलों की पंखुड़ियों को ध्यान से एक-एक करके तोड़ें और साफ पानी में धो लें

- अब एक पैन में डिस्टिल्ड वाटर यानी शुद्ध पानी लें। इस पानी में किसी भी तरह के दूषित कण नहीं होने चाहिए

- गुलाब की पंखुड़ियों को पैन के पानी में डालें। पैन में इतना पानी होना चाहिए कि गुलाब की ये पंखुड़ियां काफी हद तक उसमें डूब रही हों

- धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए इस पानी को गर्म होने दें और साथ ही देखते भी रहें कि क्या पानी का रंग बदल रहा है

- जब गुलाब की सभी पंखुड़ियां अपना रंग खो दें और वह रंग पानी में दिखने लग जाए तो गैस बंद कर दें

- पानी को ठंडा होने दें और फिर कांच की बोतल में डालकर फ्रिज में रह दें

मुंहासों, दाग-धब्बों, पेची स्किन को दूर करने के लिए घर पर बनाएं विटामिन-सी सीरम

इस गुलाब जल को आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं। हर इस्तेमाल के बाद गुलाब जल की इस बोतल को वापस फ्रिज में ही रखें। ऐसा करने से ये जल्दी खराब नहीं होगा। तो आप भी आज ही ट्राई करें ये विधी और घर पर ही गुलाब जल बनाकर नेचुरल सुंदरता पाएं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन