गुटखा-तम्बाकू और सिगरेट से दांत हो गए हैं पीले तो बस इस पौधे की दो पत्तियों से करें टूथब्रश, मोती से चमकने लगेंगे दांत

By मेघना वर्मा | Published: February 17, 2020 03:46 PM2020-02-17T15:46:42+5:302020-02-17T15:46:42+5:30

Yellow Teeth Home Remedies: आपके दांत आपकी मुस्कान और आपके कॉन्फिडेंस को दिखाते हैं। पीले दांतों के चक्कर में आप अक्सर मुस्कुराना तक छोड़ देते हैं।

how to get rid of Yellow Teeth, Home Remedies of Yellow Teeth in hindi | गुटखा-तम्बाकू और सिगरेट से दांत हो गए हैं पीले तो बस इस पौधे की दो पत्तियों से करें टूथब्रश, मोती से चमकने लगेंगे दांत

गुटखा-तम्बाकू और सिगरेट से दांत हो गए हैं पीले तो बस इस पौधे की दो पत्तियों से करें टूथब्रश, मोती से चमकने लगेंगे दांत

Highlightsचारकोल पाउडर भी आपके पीले दांतों को सफेद करने में मदद करेगा। दातों का पीलापन दूर करने के लिए स्ट्रॉबेरी का यूज भी कर सकते हैं।

बदलते लाइफ स्टाइल की वजह से लोगों में पीले दांतों की समस्या बढ़ गई है। कोई भी टूथपेस्ट इस्तेमाल कर लो या उपाय कर लोग पीले दांत को सफेद करना बेहद मुश्किल होता है। आपके दांत आपकी मुस्कान और आपके कॉन्फिडेंस को दिखाते हैं। पीले दांतों के चक्कर में आप अक्सर मुस्कुराना तक छोड़ देते हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पीले दांतों को फिर से सफेद कर सकते हैं। 

इसके लिए ना आपको किसी ट्रीटमेंट की जरूरत होगी ना महंगे टूथपेस्ट की। बस कुछ चीजों के उपयोग से आप अपने पीले दांतों को वापिस से सफेद कर पाएंगे। आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने दांतों को सफेद कर सकते हैं। 

1. तुलसी का पत्ता आएगा काम

तुलसी का उपयोग करने से भी दांतो का पीलापन खत्म हो जाता है। तुलसी का उपयोग करने से पायरिया ठीक हो जाता है। आप तुलसी के पत्तो को पीस के रोजाना अपने टूथपेस्ट पे लगा के करने से पीले दांत ठीक हो जाते है। आप इस पाउडर में कुछ बूंदे सरसो के तेल की मिला के करने से और भी फायदा होता है।

2. चारकोल पाउडर

चारकोल पाउडर भी आपके पीले दांतों को सफेद करने में मदद करेगा। इसके लिए आपको बाजार से चारकोल पाउडर खरीदना होगा। इसके पीसकर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर आप इससे दांतों पर ब्रश कीजिए। कुछ ही दिनों में आपके दांत सफेद हो जाएंगे। चारकोल ना केवल गंदगी साफ करता है बल्कि कीटाणुओं को भी खत्म करता है।

3. स्ट्रॉबेरी भी करेगा कमाल

दातों का पीलापन दूर करने के लिए स्ट्रॉबेरी का यूज भी कर सकते हैं। कुछ स्ट्रॉबेरी लेकर उसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट से रोजाना अपने दांत साफ करें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके पीले दांत बिल्कुल सफेद व चमकदार नजर आने लगेंगे।

Web Title: how to get rid of Yellow Teeth, Home Remedies of Yellow Teeth in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे