लाइव न्यूज़ :

शादी के दिन इस तरह कैरी करें वेडिंग ड्रेस, दिखेंगी फिट और स्लिम

By गुलनीत कौर | Updated: January 15, 2018 17:01 IST

कम हाइट लेकिन बॉडी का वजन अधिक हो तो गोल या फिर बोट-नेक गला चुनने से स्लिम दिख सकती हैं आप।

Open in App

अपनी शादी की तैयारियां कर रही लड़की की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि वह शादी वाले दिन कैसी दिखेगी। क्या उसकी वेडिंग ड्रेस उसे सूट करेगी, क्या जो गहने उसने खरीदे हैं उसमें वह जचेगी, क्या उसका मेकअप अच्छा होगा... तमाम ऐसे सवालों में एक सवाल यह भी होता है कि क्या वह अपनी वेडिंग ड्रेस में स्लिम और फिट दिखेगी? 

यह सवाल किसी एक नहीं बल्कि अमूमन सभी लड़कियों के मन में होता है। जो लड़कियां शरीर की भारी होती हैं उन्हें यह चिंता सताती है कि कहीं वो शादी वाले दिन अधिक मोटी ना दिखें। पतली लड़कियों को भी इस बात की टेंशन होती है कि उनपर उनकी वेडिंग ड्रेस अच्छी दिखेगी या नहीं। अगर आप भी इन्हीं सवालों के बीच जूझ रही हैं तो चलिए आपकी कुछ मदद कर देते हैं। 

हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आपका शरीर फैटी हो या स्लिम, दोनों रूप में ही आपकी वेडिंग ड्रेस आपको बहुत सूट करेगी। दरअसल अक्सर गलत डिजाईन या पैटर्न, जो कि हमारी बॉडी टाइप को सूट भी नहीं करता है, इसके चलते हम अपना लुक खराब कर लेते हैं। किस रंग की ड्रेस हमें दिखने में कैसा बना सकती है यह भी बहुत बड़ा फैक्टर होता है। चलिए ऐसे ही अन्य पॉइंट्स को आगे विस्तार से समझते हैं: 

अगर लड़की के शरीर का ऊपरी भाग निचे के भाग से अधिक भारी है तो गहरे रंग का चुनाव करना चाहिए। अगर लहंगे का भी रंग डार्क है तो ऐसे में चोली का रंग एक तों अधिक गहरा रखवाएं। गहरे रंग से स्लिम लुक आती है। 

शरीर का वजन अधिक हो तो कभी भी बड़े-बड़े डिजाईन वाले पैटर्न की तरफ ना जाएं। जिन ड्रेसेज पर हल्का और खूबसूरत काम हो रखा हो उन्हें चुनें। 

अगर हाइट कम है और वजन भी अधिक है तो ड्रेस में डीप गला पहनने की बजाय गोल गला या फिर बोट-नेक ट्राई करें। इससे लंबाई भी अधिक लगती है और लड़की पतली भी लगती है। 

अगर लड़की बहुत स्लिम है तो उसे रॉ सिल्क और ब्रोकेड चुनना चाहिए। यह रॉयल लुक भी देता है और इसके फैलाव लुक से शरीर भरा हुआ लगता है। 

लेकिन दूसरी तरफ अगर शरीर का वजन ज्यादा है तो रॉ सिल्क और ब्रोकेड बिलकुल भी ना चुनें। इसके बजाय शिफॉन या जॉर्जेट के कपड़े का चयन कर सकते हैं। इससे स्लिम लुक आती है। 

टॅग्स :वेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो