लाइव न्यूज़ :

आपके पैरों से भी आती है बदबू तो ऐसे पा सकते हैं छुटकारा 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 11:19 IST

पैरों की बदबू को नजरअदाज करना हानिकारक हो सकता है। नीचे दिए आसान और सस्ते तरीके का इस्तेमाल करके इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

Open in App

वे लोग जिनके पैरों से बदबू आती है, ऑफिस-घर हर जगह जूते निकालने में घबराते हैं। वे जूते ना उतारने के बहाने ढूंढने लगते हैं। लेकिन थोड़ा सा समय निकालकर और छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया जाए तो इस समस्या से निपटा जा सकता है।

सबसे कारगर है बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा खाने के अलावा भी बहुत सी चीजों के लिए इस्तेमाल होता है। पैरों की गंध को दूर भागने के लिए बेकिंग सोडा को अपना साथी बनाएं। सुबह ऑफिस निकलने से पहले अपने जूते में बेकिंग सोडा का छिड़काव करें। इससे न सिर्फ पैर सूखे रहेंगे बल्कि इनसे बदबू भी नहीं आएगी। बेकिंग सोडा की जगह बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पैरों को हमेशा रखें साफ और सूखा 

पैरों को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने के लिए उसे साफ रखें। कंही बहार से आने के बाद पैरों को साफ पानी से धुलें। धुलने के बाद उसे अच्छी तरह से पोछें। सिर्फ ऊपर से ही नहीं पैरों की उंगलियों के बीच को भी सूखा रखें। नमी बची रहने पर सबसे ज्यादा फंगस लगने का खतरा रहता है।

नींबू का रस 

नींबू के रस को गर्म पानी में डाल कर अपने पैरों को उसमें रखें। ये आपकी थकान के साथ पैरों की बदबू को भी दूर करेगा। हल्के गर्म पानी में नींबू की बूंदे डाल कर उसमें पैर रखें। चाहे तो थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं।

सिनेटाईजर का कर सकते हैं उपयोग

कम समय में पैर की बदबू से छुटकारा पाना हो तो सिनेटाईजर का उपयोग कर सकते हैं। जिस तरह हाथ को सिनेटाईजर की मदद से साफ करते है वैसे ही पैर के बैक्टेरिया को भी मार कर, सिनेटाईजर पैर को ड्राई कर देता है। और उसकी बदबू को भी निकाल देता है। 

नाखून को रखिए साफ और छोटा

फैशन और कभी-कभी हड़बड़ी के चक्कर में पैर के नाखूनों को नहीं काटते हैं तो गंदगी का सबसे बड़ा कारण ये भी है। ऐसे में गंदगी के साथ बदबू भी आने लगती है। ठंड में नाखूनों को छोटा रखें और कुछ समय अंतराल पर साफ भी करते रहें। 

एंटीसेप्टिक से साफ करें जूता-मोजा

अपने जूते और मोजे को भी एक निश्चित अंतराल पर साफ करते रहे। साबुन से धुलने के बाद उसे अच्छे एंटीसेप्टिक से भी साफ करें। इससे बदबू के साथ उसमें मौजूद बेक्टीरिया भी मर जाएगा। 

पैरों में हो सकता है इन्फेक्शन 

पैरों पर लगातार पसीना और नमी रहती है तो इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। जरूरी है की चेहरे और स्किन के साथ पैरों पर भी ध्यान दें। घर के इन कुछ नुस्खों से हम अपने पैरों को फंगस से बचा सकते हैं।

टॅग्स :बदबूदार पैरविंटरविंटर्स टिप्सब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम