Happy Holi: कपड़ों पर लगा होली का रंग झट्ट से हो जाएगा साफ, बस इस पीली चीज को रगड़ लेना

By मेघना वर्मा | Published: March 10, 2020 09:34 AM2020-03-10T09:34:07+5:302020-03-10T09:34:07+5:30

रंगों की मस्ती में डूबने से पहले अक्सर लोग भूल जाते हैं कि उस कलर को कैसे आसानी से छुड़ाया जाएगा।

Holi, how to remove holi color stain from clothes, how to remove colour stains from white clothes | Happy Holi: कपड़ों पर लगा होली का रंग झट्ट से हो जाएगा साफ, बस इस पीली चीज को रगड़ लेना

Happy Holi: कपड़ों पर लगा होली का रंग झट्ट से हो जाएगा साफ, बस इस पीली चीज को रगड़ लेना

Highlightsउत्साह और उमंग के साथ रंगों के इस त्योहार को लोग बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं। जिस कपड़े में रंग लगा हुआ हो उस हिस्से पर नेलपेंट रिमूवर लगाकर रगड़ें।

होली का पर्व पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बस कुछ ही घंटों बाद रंगों में सराबोर लोग सड़कों और अपने घरों में दिखाई देने लगेंगे। उत्साह और उमंग के साथ रंगों के इस त्योहार को लोग बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं। एक ओर लोगों में जहां होली खेलने को लेकर एक्साइटमेंट होती है तो वहीं होली के बाद रंग-बिरंगे कपड़ों से रंग छुड़ाने की चिंता भी सताती है।

रंगों की मस्ती में डूबने से पहले अक्सर लोग भूल जाते हैं कि उस कलर को कैसे आसानी से छुड़ाया जाएगा। मगर चिंता ना करें कुछ घरेलू टिप्स की मदद से आप भी अपने मनचाहे कपड़ों से होली का रंग निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते कि कैसे छुड़ा सकते हैं होली के रंग-

नेलपेंट रिमूवर कर देगा साफ

नेलपेंट रिमूवर आपके नेल्स से ना सिर्फ नेल पेंट को रिमूवर करते हैं बल्कि आपके रंग-बिरंगे कपड़ो को भी सही कर देते हैं। इसके लिए जिस कपड़े में रंग लगा हुआ हो उस हिस्से पर नेलपेंट रिमूवर लगाकर रगड़ें। इसके बाद दाग लगे कपड़े को धो डालें जिससे दाग साफ हो जाएगा। 

नींबू करेगा कमाल

आपके रंग-बिरंगे कपड़े को साफ करने में नींबू भी कमाल करेगा। नींबू के रस से भी होली के रंग के दाग को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले कपड़े के दाग पर नींबू का रस डालें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर रख दें फिर कुछ देर बाद साबुन से साफ करें।

दही भी कर देगा कपड़े साफ

दही हमारी स्किन के साथ हमारे कपड़ों पर लगे रंगों के दाग को छुड़ाने में भी सहायक होती है। रंग लगे कपड़े को दही में भिगोकर दें। कुछ समय बाद उसे हाथों से मल दीजिए। दो से तीन बार ऐसा करने से कपड़े पर से रंग निकल जाएगा।

Web Title: Holi, how to remove holi color stain from clothes, how to remove colour stains from white clothes

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे