लाइव न्यूज़ :

स्किन और बालों के बचाव के लिए होली से पहले और बाद में अपनाएं ये टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: February 28, 2018 12:58 IST

होली के कुछ दिनों बाद तक अधिक केमिकल वाले कॉस्मेटिक या मेकअप का इस्तेमाल करने से बचें।

Open in App

रंगों का त्योहार होली अमूमन सभी को पसंद होता है। उत्तर भारत में इसे सबसे अधिक मनाया जाता है। एक दूसरे को रंग लगाना, रंग भरा पानी फेंकना, स्वादिष्ट पकवान खाना, इस अंदाज में लोग होली को मनाते हैं। वैसे तो होली का ये त्योहार बहुतों को पसंद होता है लेकिन कुछ लोग अपनी स्किन के चक्कर में होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। खासतौर से महिलाएं, होली के रंगों के केमिकल के कारण स्किन और बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए बहुत से लोग इस त्योहार को मनाने से बचते हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि लोग होली पर रंगों से खेलने की बजाय कहें घूमने निकल जाते हैं या फिर इस त्योहार को केवल स्वादिष्ट व्यंजनों के चखने तक ही सीमित कर देते हैं। 

लेकिन आप होली भी खेलें और आपकी स्किन और बाल भी खराब ना हों इसके लिए हम कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स को होली खेलने से पहले और बाद में भी फॉलो करें। ये आपकी स्किन और बालों को खराब होने से बचाएंगे और होली खेलने के बाद रंगों के केमिकल से जो नुकसान हुआ है उसे भी ठीक करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'रंग में भंग' ना पड़ जाए इसलिए होली के दिन इन 10 बातों का रखें ख्याल

होली खेलने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स:

- आर्गेनिक हो या केमिकल वाले रंग, इनके स्किन पर होने वाले बुरे प्रभाव से बचने के लिए होली के दिन बाहर निकलने से पहले पूरी बॉडी पर नारियल का तेल लगा लें- अगर आपको नारियल का तेल ना मिले तो जैतून का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है- तेल को बॉडी के सभी हिस्सों पर अच्छे-से लगा लें। कान के पीछे, उंगलियों के बीच और नाखूनों के आसपास भी तेल लगाएं- अगर आप नाखूनों को होली के रंग से बचाना चाहती हैं तो होली खेलने से पहले उनपर गहरे रंग का नेल पॉलिश लगा लें- बॉडी के अलावा बालों पर भी अच्छे-से तेल लगा लें। ऐसा करने से रंग बालों पर नहीं चडेगा और हेयर वॉश करते समय आसानी से छूट जाएगा- तेल एक अलावा चेहरे पर मॉइस्चराइजर भी लगा लें

यह भी पढ़ें: इस होली बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, दोस्तों और परिवार वालों के साथ खाकर लें होली का मजा

होली खेलने के बाद अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स:

- होली खेलने के बाद बेहद सावधानी से अपनी बॉडी और बालों से रंग छुड़ाएं- इसके बाद चेहरे और बॉडी पर फिर से तेल लगाएं और कुछ देर छोड़ दें- अगर रंग बहुत अधिक पक्का हो तो नींबू का रस, दही और - एक चुटकी चन्दन पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। - इस पेस्ट को उन हिस्सों पर लगाएं जहां का रंग छूट नहीं रहा है- इसके बाद भी अगर रंग ना निकले तो जबरदस्ती उसे निकालने की कोशिश ना करें। एक-दो दिन तक धीरे-धीरे छूट जाएगा- होली के कुछ दिनों बाद तक अधिक केमिकल वाले कॉस्मेटिक या मेकअप का इस्तेमाल करने से बचें

टॅग्स :होलीब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन