लाइव न्यूज़ :

पूरी तरह से सफेद हो चुके बालों को कुछ ही दिनों में काला कर सकती हैं किचन की ये 10 चीजें, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: April 3, 2019 20:12 IST

वैसे 35 या 40 की उम्र के बाद बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन अगर 25 की उम्र में भी ऐसा होने लगा है, तो यह किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है। 

Open in App

समय से पहले बालों का सफेद होना आजकल बहुत से लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वैसे 35 या 40 की उम्र के बाद बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन अगर 25 की उम्र में भी ऐसा होने लगा है, तो यह किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है। 

आयुर्वेद में बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के कई सारे उपाय हैं। आयुर्वेद बालों को रंग करने क सख्त खिलाफ है। क्योंकि इससे ना केवल बालों की क्वालिटी खराब होती है, साथ ही कुछ ही दिनों में बाल वापस सफेद हो जाते हैं। तो आज हम आपको 12 ऐसी आयुर्वेदिक चीजों के बारे में बताने जा रहे अहिं जो हर किसी की किचन में मौजूद होती हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है और परिणाम उससे भी अधिक असरदार है।

1) आंवला: 3 से 4 सूखा आंवला लें। इसे नारियल तेल में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद शीशे की बोतल में डालकर स्टोर कर लें। रात में इसके इस्तेमाल से बालों और स्कैल्प की मालिश करें। कम से 45 मिनट या रात भर लगा रहने दें। सुबह हेयर वॉश करें। लगातार 3 महीने यह प्रयोग करें। सफेद बाल एकदम खत्म हो जाएंगे। 

2) काली चाय पत्ती: काली चाय की पत्तियों को पाने में अच्छे एत्यारह उबाल लें। जब पानी का रंग गहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। पानी ठंडा होने पर इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। करीब आधा घंटा रुकने के बाद हेयर वॉश कर लें।

3) तेज पत्ता: सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला तेज पत्ता बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। करी पत्ता को नारियल के तेल में डालकर अच्छी तरह गर्म करें। तेल में उबाल आने पर गैस बंद कर दें और इस तेल को ठंडा होने पर एक बोतल में भर लें। इस तेल से बालों और स्कैल्प की मालिश करें। करीब 45 मिनट तेल को बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हेयर वॉश करें। संभव हो तो रात में ही बालाओं में तेल लगाकर सो जाएं और सुबह हेयर वॉश करें।

4) नारियल तेल और नींबू: नारियल तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर इस तेल को उबाल लें और इसके बाद इसे बालाओं और स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। करीब 45 मिनट तक इस तेल को बालों में लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।

5) अरंडी और सरसों का तेल: अरंडी का तेल हेयर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखता है। लेकिन यह काफी गाढ़ा होता है जिसके चलते बालों से जल्दी निकलता नहीं है। अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर गर्म करें और ठंडा होने पर लगाएं। यह बालों का काला करने का बेहद असरदार नुस्खा है। 

6) मेथीदाना: रातभर मेथीदाना को पानी में भिगोएं। सुबह होने पर इसे पीस लें। जो पेस्ट बनेगा उसे बालों और स्कैल्प परा लगा लें। 45 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो हेयर वॉश कर लें।

7) प्याज का रस: प्याज के छोटे छोटे टुकड़े करें। उसमें ऑलिव ऑइल मिलाकर ब्लेंड कर लें। ब्लेंड करने के बाद इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगा लें। करीब 30 से 35 मिनट रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। 

8) मेहंदी और कॉफ़ी: मेहंदी, कॉफ़ी और पानी को सही मात्रा में मिलाकर इसे बालों में लगाएं। इस मिश्रण के सूखने तक का इन्तजार करें और फिर हेयर वॉश करें। कॉफ़ी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके असर से बालों का इन्फेक्शन दूर होता है और नेचुरल तरीके से काले बाल मिलते हैं।  

9) मेहंदी और आंवला/शिकाकाई: आंवला बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाने में मदद करता है। रातभर आंवला या शिकाकाई को पानी में भिगोकर रखें। सुबह होने पर इस पानी को मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाएं। सूखने तक का इन्तजार करें और फिर हेयर वॉश कर लें।

10) तुरई: एक एयर टाइट बॉक्स में नारियल तेल और तुरई को डालकर 3 से 4 दिन तक बंद रखें। 4 दिन बाद इस बॉक्स में से तेल के दो चम्मच निकालें और इस तेल को गर्म करें। इस तेल से बालों की मालिश करें। करीब 30 मिनट तेल को बालों में लगा रहने और फिर हेयर वॉश कर लें।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स