लाइव न्यूज़ :

चेहरे के मुहांसे और झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए ऐसे बनाएं अंगूर का फेसपैक

By उस्मान | Updated: February 20, 2018 11:45 IST

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने और सुंदर और दमकती त्वचा पाने के लिए आप भी ट्राई करें ये फेसपैक।

Open in App

उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा ढीली पड़ने लगती है और उसकी नमी भी कम होने लगती है। उम्र बढ़ने के इस तरह के लक्षणों को कम करने के लिए बोटॉक्स और फिलर जैसे कई इलाज मौजूद हैं लेकिन यह काफी खर्चीले हैं और इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर आप कम खर्चे में ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आप घरेलू उपाय भी ट्राई कर सकती हैं और इनके साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते। ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति नंदन के अनुसार, मुहांसे, झुर्रियां आदि से बचने और चेहरे पर चमक लाने के लिए आप अंगूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्योति आपको अंगूर से बनने वाले कुछ फेसपैक बता रही हैं।  

ये भी पढ़ें- समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाने के 5 टॉप घरेलू उपाय

त्वचा के लिए अंगूर के फायदे

-अंगूर से आपको चेहरे के मुहांसे कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए वो लोग अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो हमेशा इस समस्या से परेशान रहते हैं। 

-अंगूर के बीज ब्लड वेसेल्स को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं और त्वचा की लोच को बढ़ाते हैं। यानी इससे आपका चेहरा युवा दिखता है। 

-अंगूर के बीज के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण हैं और यह आपकी त्वचा को विटामिन सी और ई प्रदान करता है। यस चेहरे को ड्राई होने से भी बचाता है। 

नॉर्मल स्किन के लिए अंगूर का फेसपैक

कुछ अंगूर लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है और आपके चेहरे पर चमक आती है। इसे चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।  

ऑयली स्किन के लिए अंगूर का फेसपैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको काले अंगूर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए कुछ काले अंगूर मैश कर लें और उसमें थोड़ी मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिक्स करें। इसके बाद पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

ड्राई स्किन के लिए अंगूर का फेसपैक

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप काले अंगूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप कुछ काले अंगूर और एवोकैडो पल्प को मैश करें। इसे दो चम्मच शहद और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपको एवोकैडो नहीं मिलता है, तो आप उसकी जगह केले का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेमहिलालाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन