मुंहासों से लेकर सनबर्न को ठीक करने तक, जानें त्वचा पर शहद और नींबू लगाने के फायदों के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Published: June 17, 2023 05:16 PM2023-06-17T17:16:40+5:302023-06-17T17:17:36+5:30

गर्मी के दिनों में त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। सूरज की रोशनी के अत्यधिक संपर्क के परिणामस्वरूप सनबर्न और हाइपरपिग्मेंटेशन हो सकता है। इसके अलावा आपकी त्वचा पर डिहाइड्रेशन की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

Discover the benefits of applying honey & lemon on skin | मुंहासों से लेकर सनबर्न को ठीक करने तक, जानें त्वचा पर शहद और नींबू लगाने के फायदों के बारे में

(फाइल फोटो)

गर्मी के दिनों में त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। सूरज की रोशनी के अत्यधिक संपर्क के परिणामस्वरूप सनबर्न और हाइपरपिग्मेंटेशन हो सकता है। इसके अलावा आपकी त्वचा पर डिहाइड्रेशन की समस्या भी देखने को मिल सकती है। इन सभी समस्याओं के इलाज के लिए शहद और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह जीवाणुरोधी भी है, जो चेहरे की कई तरह की समस्याओं में मदद कर सकता है।

सनबर्न के लिए नींबू और शहद

सनबर्न की समस्या आजकल आम होती जा रही है। दरअसल, नींबू और शहद दोनों में हीलिंग गुण होते हैं। साथ में, वे चेहरे पर जलन को शांत करते हैं और इसकी लाली को कम करते हैं। इसलिए नींबू का रस लेकर उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

पिगमेंटेशन के लिए नींबू और शहद

शहद और नींबू दोनों ही पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार होते हैं। नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है, जो चेहरे की रंगत को हल्का करता है और त्वचा की रंगत को निखारता है। इसलिए शहद, नींबू और एलोवेरा को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

रूखी त्वचा के लिए नींबू और शहद

रूखी त्वचा की समस्या के लिए शहद और नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। यह दोनों हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होता है जो त्वचा में नमी को लॉक कर देता है और रूखी त्वचा की समस्या को कम करता है। इसके अलावा यह कोलेजन को बढ़ाता है और झुर्रियों को कम करता है। 

मुंहासों के लिए नींबू और शहद

मुंहासों के इलाज के लिए शहद और नींबू का इस्तेमाल कई तरह से फायदेमंद होता है। ये दोनों ही चीजें एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं और त्वचा पर मुंहासों की समस्या को कम करती हैं। इसलिए नींबू का रस लें और उसमें शहद मिला लें। आप चाहें तो इसमें लौंग या कपूर का तेल भी मिला सकते हैं और फिर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। यह मुंहासों की समस्या को कम करने में मददगार है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है।)

Web Title: Discover the benefits of applying honey & lemon on skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे