डार्क और व्हाइट चॉकलेट वैक्स में क्या होता है अंतर? जानें दोनों के टॉप 3 फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2022 05:36 PM2022-01-26T17:36:02+5:302022-01-26T17:41:10+5:30

आमतौर पर महिलाएं डार्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट वैक्स को लेकर दुविधा में पड़ जाती हैं कि वो इनमें से कौन सा वैक्स करवा सकती हैं। ऐसे में उनके मन में कई बार सवाल पैदा होते हैं कि इनमें से कौन सी वैक्स उनकी स्किन को सूट करेगी। इसलिए सबसे पहले आपको दोनों के बीच के फर्क को समझना जरूरी है। साथ ही, आप दोनों के फायदों के बारे में भी जानिए।

Difference Between Dark Chocolate And White Chocolate Wax what are its benefits | डार्क और व्हाइट चॉकलेट वैक्स में क्या होता है अंतर? जानें दोनों के टॉप 3 फायदे

डार्क और व्हाइट चॉकलेट वैक्स में क्या होता है अंतर? जानें दोनों के टॉप 3 फायदे

Highlightsअनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं वैक्स करवाना अधिक पसंद करती हैं। अपनी स्किन के हिसाब से तय करिए कि आपको कौन सा वैक्स कराना है।जानिए डार्क और व्हाइट चॉकलेट वैक्स के फायदों के बारे में।

वैसे तो शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन महिलाओं को आज भी वैक्स कराना सबसे अधिक पसंद है। दरअसल, वैक्स कराने के कई फायदे होते हैं। इससे ना सिर्फ अनचाहे बाल हट सकते हैं, बल्कि स्किन को स्मूथ बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं, वैक्सिंग के जरिये हेयर ग्रोथ भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में महिलाएं बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए वैक्सिंग कराना पसंद करती हैं। 

हालांकि, आजकल मार्केट में कई तरह के वैक्स मौजूद होते हैं, जिससे महिलाएं अक्सर दुविधा में पड़ जाती हैं कि उनकी स्किन के लिए कौन सा वैक्स सही रहेगा। ऐसे में सबसे जरूरी बात है कि आप डार्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट वैक्स में फर्क को समझ लें। यही नहीं, एक बार दोनों के फायदों के बारे में भी जान लीजिए। इसकी मदद से आपको दोनों में अंतर तो पता चलेगा ही, लेकिन साथ में आप अपनी स्किन के हिसाब से बढ़िया वैक्स करा पाएंगी।

क्या होता है डार्क चॉकलेट वैक्स?

इस वैक्स को नॉर्मल वैक्स से बेहतर माना जाता है क्योंकि कई इंग्रीडिएंट्स ऐसे होते हैं जो स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं। सरक चॉकलेट वैक्स को बनाने के लिए कोको, सोयाबीन का तेल, बादाम का तेल, ग्लिसरीन, विटामिन और जैतून का तेल आदि इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी इंग्रीडिएंट ना सिर्फ स्किन से हेयर को रिमूव करते हैं बल्कि उसे पोषित करने का काम भी करता है, जिससे स्किन रूखी और बेजान नजर नहीं आती है।

डार्क चॉकलेट वैक्स के टॉप 3 फायदे

-डार्क चॉकलेट वैक्स को अलग-अलग स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आपकी स्किन चाहे रूखी हो या ऑयली आप चॉकलेट वैक्स आराम से करा सकती हैं। 

-डार्क चॉकलेट वैक्स में मौजूद एसेंशियल ऑयल स्किन को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करते हैं।

-माना जाता है कि नॉर्मल वैक्सिंग के मुकाबले इसमें कम दर्द होता है। साथ ही, टैनिंग रिमूवल के लिए भी डार्क चॉकलेट वैक्स को बढ़िया विकल्प माना जाता है।

व्हाइट चॉकलेट वैक्स किसे कहते हैं?

व्हाइट चॉकलेट वैक्स आमतौर पर लिपोसॉल्यूबल वैक्स या रिका वैक्स के नाम से भी जाना जाता है। अधिकांश पार्लर में आपको यह रिका वैक्स के नाम से मिल जाएगा। यह वेजिटेबल ऑयल, बीसवैक्स और ग्लाइसेरिल रोजिनेट का मिश्रण है। इस वैक्स की खास बात ये है कि इसमें अन्य वैक्स की तरह कोलोफनी नहीं पाया जाता। इसकी वजह से व्हाइट चॉकलेट वैक्स स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है।

व्हाइट चॉकलेट वैक्स के टॉप 3 फायदे

-व्हाइट चॉकलेट वैक्स में वेजिटेबल ऑयल और ग्लाइसेरिल रोजिनेट पाया जाता है, जिसकी वजह से आपको इसमें बेहद कम दर्द महसूस होगा। 

-व्हाइट चॉकलेट वैक्स की सबसे ख़ास बात ये होती है कि इसे पहले हीट करने की जरूरत नहीं पड़ती। 

-व्हाइट चॉकलेट वैक्स स्किन को गहराई से पोषण देता है। यही नहीं, अगर आप अंडरग्रोथ हेयर्स से निजात पाना चाहती हैं तो आपके लिए व्हाइट चॉकलेट वैक्स बेस्ट आप्शन है।

Web Title: Difference Between Dark Chocolate And White Chocolate Wax what are its benefits

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे