लाइव न्यूज़ :

जाने अनजाने रोजाना आप भी करती हैं ब्रा से जुड़ी ये गलतियां

By गुलनीत कौर | Updated: May 7, 2018 17:02 IST

क्या आप जानती हैं कि आपकी ब्रा की भी एक एक्सपायरी डेट होती है? एक समय के बाद वह इस्तेमाल करने लायक नहीं रहती है।

Open in App

कपड़ों के मामले में लड़कियां बहुत चूज़ी होती हैं। कलर से लेकर डिजाईन और कपड़े के टाइप को भी देख परखकर ही खरीदारी करती हैं। तो फिर ब्रा को लेकर लापरवाही क्यों करती हैं? अमूमन हर दूसरी महिला इस बात से अनजान है कि उसे अपनी बॉडी टाइप के अनुसार किस तरह की ब्रा पहननी चाहिए और ब्रा पहनते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं 10 ऐसी गलतियों को बारे में जो अक्सर महिलाएं ब्रा पहनते समय करती हैं। 

सस्ती ब्रा का चुनाव

थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में लड़कियां अक्सर सस्ती क्वालिटी की ब्रा खरीद लेती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में आजकल अंडरगार्मेंट्स पर भी कई डिस्काउंट ऑफर चलते रहते हैं, इसका फायदा पाने के चक्कर में अगर आप खरीदारी कर लेती हैं तो आप यकीनन खराब क्वालिटी की ब्रा खरीद रही हैं। सस्ती और महंगी ब्रा में सबसे बड़ा अंतर है दोनों की फिटिंग का। महंगी और अच्छी क्वालिटी की ब्रा की फिटिंग हमेशा अच्छी आती है।

यह भी पढ़ें: जीन्स खरीदते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, फिजूल खर्च से बच जाएंगे

फिटिंग में गड़बड़

जब भी ब्रा खरीदने जाएं, उसकी फिटिंग चेक करके ही लें। ब्रा का सही साइज़, किस प्रकार की ब्रा आपके लिए बेस्ट है, यह सब जानने के बाद ही खरीदें। गलत साइज़ और खराब ब्रा टाइप खरीदने से ना केवल ब्रैस्ट शेप खराब होता है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई तकलीफें भी हो सकती हैं। वजन के अचानक बढ़ने, प्रेगनेंसी के दौरान और उसके बाद, उम्र के साथ ब्रैस्ट साइज़ का बदलना यह कॉमन है। इसलिए कुछ समय के बाद ब्रैस्ट साइज़ चेक कर लेना चाहिए और फिर सही साइज़ की ब्रा लेनी चाहिए।

ब्रा रिपीट करना

कई ऐसी महिलाएं हैं जो सोचती हैं कि अगर एक ही ब्रा को दो दिन लगातार पहना जाए तो इससे इसकी फिटिंग बेहतर हो जाती है। लेकिन यह एक बहुत बड़ी गलतफ़हमी है। रोजाना ब्रा बदलने से ब्रा का आकर सही रहता है, वह वापस अपनी शेप में आती है और हाइजीन के लिहाज से भी समय से ब्रा बदलना चाहिए।

वॉशिंग मशीन में ना धोएं

आलस छोड़ दें और ब्रा को हमेशा खुद हाथ से धोएं। बहुत सी महिलाएं ब्रा को धुलने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं। ब्रा का कपड़ा अन्य कपड़ों की तुलना में अधिक नाजुक होता है और वॉशिंग मशीन में धोने से इसके जल्दी खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए जब भी ब्रा धोएं, इसे हाथ से ही साफ करें। 

ब्रांड और साइज़ पर दें ध्यान

अगर आप एक ब्रांड से दूसरे ब्रांड में बदलते समय भी ब्रा का एक ही साइज़ लेती हैं तो ऐसा करने से पहले एक बार दोबारा सोच लें। ब्रा को बनाने में हर ब्रांड का अपना एक तरीका होता है। दो ब्रांड की ब्रा का साइज़ भले ही एक जैसा हो लेकिन इसकी बनावट से लेकर उसकी फिटिंग तक में फर्क आ जाता है।

यह भी पढ़ें: आपकी लिपस्टिक का रंग खोलता है स्वभाव के कई राज

एक्सपायरी डेट

क्या आप जानती हैं कि आपकी ब्रा की भी एक एक्सपायरी डेट होती है? यानी एक समय के बाद वह इस्तेमाल करने लायक नहीं रहती है और उसे फेंक देना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार 6 से 9 महीने रेगुलर इस्तेमाल के बाद ब्रा खराब होने लगती है। हुक में क्रैक, इलास्टिक में ढीलापन और वायर का हिल जाना, आदि संकेत दिखने लगें तो ब्रा बदल डालें। 

रंगों पर करना चाहिए एक्सपेरिमेंट

यह आम मत है कि सफेद रंग की ब्रा हर ड्रेस के नीचे पहनी जा सकती है इसलिए अन्य रंगों की ओर कम ही बढ़ना चाहिए। जबकि ब्रा में अगर आप रंगों का चुनाव करेंगीं तो यह ना केवल आपकी पर्सनालिटी को सवारेगा साथ ही आपके अन्दर कांफिडेंस भी लाएगा, अगर किसी दिन मूड खराब लगे तो ब्राइट रेड रंग की ब्रा पहनें, मूड में यकीनन बदलाव आएगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन