आपकी लिपस्टिक का रंग खोलता है स्वभाव के कई राज

By गुलनीत कौर | Published: March 6, 2018 03:59 PM2018-03-06T15:59:58+5:302018-03-06T16:02:11+5:30

भूरे रंग की लिपस्टिक को पसंद करने वाली लड़कियां बड़े दिल वाली होती हैं।

Know what the colour of your lipstick says about you | आपकी लिपस्टिक का रंग खोलता है स्वभाव के कई राज

आपकी लिपस्टिक का रंग खोलता है स्वभाव के कई राज

आपकी चॉइस आपके स्वभाव की एक झलक देती है, मेकअप में भी लड़कियां क्या लगाना पसंद करती हैं, किस तरह का आईलाइनर लगाती हैं, यह सब उनके नेचर के बारे में बहुत कुछ बताता है। लेकिन खासतौर से किस रंग की लिपस्टिक उन्हें सबसे अधिक पसंद है, यह उनके स्वभाव की बड़ी खासियत को जाहिर करता है। तो चलिए जानते हैं आपकी पसंद का लिप कलर आपके बारे में क्या कहता है। 

रेड लिपस्टिक

लाल रंग की तरह ही स्वभाव में आप जोशीली और आकर्षक हैं। भीड़ में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में सफल होती हैं। हालाकि कि आप स्वभाव से खुशमिजाज और एन्जॉय करने वाली लड़कियों में से हैं लेकिन बात जब काम का आती है तो आप काफी सीरियस हो जाती हैं। अपोजिट सेक्स के प्रति आपमें आकर्षण है और किसी को भी आसानी से अपनी ओर आकर्षित भी कर सकती हैं। 

पिंक लिपस्टिक

अगर आपको गुलाबी, पीच रंग की लिपस्टिक सबसे अधिक पसंद आती है तो स्वभाव से सेंसिटिव यानी संवेदनशील हैं आप। सोच से पॉजिटिव और हर परेशानी से लड़ने की क्षमता रखती हैं आप। आपका फ्रेंड सर्किल हमेशा बड़ा होता है और वे सभी अपनी परेशानी लेकर आपके पास आते हैं और आप संवेदनशीलता से उसका समाधान करती हैं। 

ब्राउन लिपस्टिक

भूरे रंग की लिपस्टिक को सबसे अधिक पसंद करने वाली लड़कियां बड़े दिल वाली होती हैं। सबका ख्याल रखना और प्यार से बात करना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है। ऐसे लड़कियां अपने दोस्तों के हर जरूरत पर ध्यान देती हैं। दोस्ती के अलावा हर रिश्ता सही से चले इसका भी ख्याल रखती हैं। 

न्यूड लिपस्टिक

इस लिपस्टिक के रंग की तरह ही स्टाइल और क्लास से भरपूर होती हैं ये लड़कियां। बातों को घुमाना इन्हें नहीं आता, साफ और सीधा बात करती हैं। अपने दिल की बात को जुबां पर लाने से हिचकिचाती नहीं है। अगर इन्हें सही लगता है तो वह काम करके ही रहती हैं। 

ऑरेंज लिपस्टिक

'फन लविंग' होती हैं वे लड़कियां जिन्हें लिपस्टिक में ऑरेंज यानी संतरी रंग पसंद होता है। खुश रहना और अपने आसपास के लोगों को हसाते रहना इनके जीवन का फंडा है। इन्हें आप हर पार्टी की जान भी कह सकते हैं। 

पर्पल लिपस्टिक

यह एक ऐसा रंग है जिसे आप शायद ही कहीं देखेंगे एल्किन अगर आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें पर्पल रंग पसंद भी है और इसे होंठों पर लगाने की हिम्मत भी रखती हैं तो आप एक 'बेबाक' लड़की हैं। ऐसी लड़कियां औरों से अलग होती हैं। हमेशा से चले आ रहे ट्रेंड को तोड़ने में विश्वास रखती हैं और अपनी लाइफ को अपने ही हिसाब से चलाती हैं। 

Web Title: Know what the colour of your lipstick says about you

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे