लाइव न्यूज़ :

इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना अनुष्का शर्मा स्टाइल लहंगा, ऑउटफिट में किया ये खास बदलाव, देखें तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: June 29, 2019 11:26 IST

अनुष्का की तरह ही इस लहंगे को भी डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने ही बनाया है। जिस तरह की कारीगरी, बारीक काम और डिजाइनिंग की जरूरत इस ऑउटफिट में थी, सब्यसाची ने उस हर जरूरत को पूरा किया है।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी साल 2017 की सबसे चर्चित शादी रही। 11 दिसंबर को दोनों ने देश से बाहर जाकर इटली में शादी की। शादी के हर फंक्शन में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे। शादी संपन्न होने के बाद दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई जिसमें अनुष्का ने खूबसूरत पर्ल वाइट एम्ब्रायडरी वाला लहंगा पहना हुआ था। दूसरी ओर विराट ने सिल्क का एलिगेंट कुर्ता पजामा पहना था। दोनों का ही ऑउटफिट डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाईन किया था।

यह पहली ऐसी बॉलीवुड शादी थी जिसमें दूल्हा दुल्हन को स्टाइल करने के चलते डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी फेमस हो गए। इन दोनों के बाद सब्यसाची ने दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह और फिर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी के ऑउटफिट भी डिजाईन किए। और अब हाल ऐसा है कि सब्यसाची का हर डिज़ाइनर ऑउटफिट इंटरनेट पर छाया हुआ है। मगर अनुष्का शर्मा की शादी का लहंगा सबसे अधिक फेमस हुआ था। तभी तो आज भी एक दुल्हन ने अपनी शादी पर हूबहू वैसा ही लहंगा पहना है।

अबू धाबी में शादी रचाने वाली सोनम बसंतानी ने हूबहू अनुष्का शर्मा की वेडिंग वाला लहंगा पहना है। बस रंग का अंतर है। अनुष्का के लहंगे का रंग पर्ल वाइट था। लेकिन इस ब्राइड ने पेस्टल पिंक रंग का लहंगा पहना है। रंग के अलावा ऑउटफिट की हर एक चीज़, दुपट्टा, चोली, लहंगा, एम्ब्रायडरी, सब कुछ ठीक अनुष्का शर्मा के ऑउटफिट वाली है।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स जो हर 40 प्लस महिला की त्वचा को बनाएं यंग एंड ब्यूटीफुल

सब्यसाची ने किया डिजाईन

अनुष्का की तरह ही इस लहंगे को भी डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने ही बनाया है। जिस तरह की कारीगरी, बारीक काम और डिजाइनिंग की जरूरत इस ऑउटफिट में थी, सब्यसाची ने उस हर जरूरत को पूरा किया है। यह लहंगा कहीं से भी अनुष्का के लहंगे से अलग नहीं लगता है। यदि किसी को दोनों ऑउटफिट में रंग का अंतर ना पता चले तो अनुष्का और सोनम के लहंगे में फर्क निकाल पाना नामुमकिन है। लेकिन जो भी हो सोनम भी इस वेडिंग ऑउटफिट में बेहद सुंदर लग रही हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्मावेडिंगफैशनवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो