लाइव न्यूज़ :

चेहरे और बालों पर योगर्ट लगाने के ये हैं 5 बड़े फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: April 19, 2018 08:11 IST

चहरे पर दाग-धब्बे हों या आंखों के नीचे गहरे डार्क सर्किल, प्रभावित हिस्सों पर उंगली की मदद से योगर्ट लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।

Open in App

आजकल लोगों के बीच 'योगर्ट' काफी फेमस हो गया है। दही जैसी दिखने वाली ये चीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद बतायी जाती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें जिंक, कैल्शियम, विटामिन-बी, लैक्टिक एसिड आदि पाया जाता है। लेकिन ना केवल स्वास्थ्य के लिहाज से, बल्कि सुंदरता पाने में भी सहायक है योगर्ट। चलिए आज आपको बताते हैं कि योगर्ट के इस्तेमाल से स्किन और बालों होने वाले 8 लाजवाब फायदों के बारे में। 

योगर्ट क्या है?

लेकिन सबसे पहले जानें कि योगर्ट क्या चीज है। दही जैसा दिखने के कारण अक्सर लोग इसे भी दही का ही एक प्रकार समझ लेते हैं, लेकिन योगर्ट और दही में बहुत बड़ा अंतर होता है। स्वाद में भले ही दोनों कुछ हद तक मिलते हों लेकिन इन्हें बनाने से लेकर स्वास्थ्य को होने वाले इनके फायदी, दोनों में फर्क देखा गया है। योगर्ट को दूध में बैक्टीरिया खामीरीकरण से तैयार किया जाता है। इसके लिए 'योगर्ट कल्चर' का इस्तेमाल किया जाता है। दही को एडीबल एसिडिक सब्सटेंस से तैयार किया जाता है और यह घर पर ही आसानी से तैयार हो जाता है। योगर्ट को घर पर बनाना संभव नहीं और बाजार में इसकी बड़ी रेंज उपलब्ध है।

योगर्ट से सेहत को होने वाले फायदे

- रोजाना योगर्ट खाने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनता है- मांसपेशियों के खिंचाव में आराम पहुंचता है- पाचन शक्ति मजबूत बनती है- बॉडी को अन्दर से हाइड्रेट करता है- कैल्शियम की कमी को दूर करता है

यह भी पढ़ें: स्किन ऑयली हो या ड्राई, इन 5 बेसन पैक से पाएं निखरी त्वचा

यह तो थी योगर्ट से सेहत को होने वाले फायदों की बात, लेकिन अब जानते हैं कि स्किन और बालों के लिए इसका इस्तेमाल कितना फायदेमंद है। त्वचा और बालों पर योगर्ट लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

मॉइस्चराइज करे: अगर आपको लगे कि आपकी चेहरे की या बॉडी में किसी भी हिस्से की त्वचा मुरझा रही है, उसकी रौनक खत्म हो रही है तो वहां योगर्ट लगाएं और 15 से 20 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस प्रयोग को करने से त्वचा में अन्दर से नमी और ग्लो दोनों आएगा।

त्वचा की चमक लौटाए: प्रदूषण में रहने से और सही डाइट डाइट ना लेने से त्वचा की चमक खो जाती है, ऐसे में योगर्ट का इस्तेमाल करें। आपकी स्किन ऑइली है तो योगर्ट में नींबू मिलाएं और ड्राई स्किन वाले इसमें शहद मिलाकर इसे लगाएं। चेहरे का खोया हुआ ग्लो कुछ ही दिनों में लौट आएगा। 

त्वचा फटना: सर्दियों में अक्सर त्वचा रूखी होती है और फटने लगती है। जिन हिस्सों पर ऐसी प्रॉब्लम आए वहां उंगलियों की सहायता से योगर्ट लगाकर मसाज करें। 4 से 5 मिनट हलके हाथों से मसाज करें, रोजाना इसके इस्तेमाल से एक सप्ताह में फर्क महसूस होगा।

यह भी पढ़ें: एक रात में गायब करें पिम्पल, चुनें 7 में से कोई भी एक तरीका

डार्क सर्किल, दाग-धब्बे कम करे: चहरे पर दाग-धब्बे हों या आंखों के नीचे गहरे डार्क सर्किल, प्रभावित हिस्सों पर उंगली की मदद से योगर्ट लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद नोर्मल पानी से धो लें। 

बालों को बनाए सॉफ्ट: रूखे और बेजान बालों से परेशान हों तो शैम्पू करने से आधा घंटा पहले बालों में योगर्ट लगाएं। सूखने पर नार्मल पानी के इस्तेमाल से इसे बालों से अच्छे-से निकालें और फिर शैम्पू कर लें। ध्यान रहे कि योगर्ट लगाने के बाद कम केमिकल वाला शैम्पू इस्तेमाल हो ताकि योगर्ट का असर बालों पर बना रहे। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन