लाइव न्यूज़ :

ब्यूटी टिप्स: बेदाग खूबसूरती के लिए सोने से पहले चेहरे पर लगाएं 10 में से कोई एक चीज

By गुलनीत कौर | Updated: April 20, 2018 16:39 IST

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार यदि रात को सोने से पहले चेहरे पर कोई नेचुरल चीज लगाई जाए तो यह रातभर स्किन को हेल्दी बनाने का काम करती है।

Open in App

बिजी रूटीन के चलते 'सेल्फ ग्रूमिंग' के लिए समय नहीं मिल पाता है? आजकल लोग सुंदरता पाने के लिए महंगे कॉस्मेटिक के पीछे भागते हैं जो कम समय में असर तो दिखाते हैं लेकिन साथ ही इनमें मौजूद केमिकल स्किन को खराब करने वाले भी होते हैं। माना कि दिनभर में हमें समय नहीं मिलता है लेकिन रात सोने से पहले तो हम स्किन को हेल्दी और सुंदर बनाने के लिए एक कोशिश कर सकते हैं। विभिन्न डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार यदि रात को सोने से पहले चेहरे पर कोई नेचुरल चीज लगाई जाए तो यह रातभर स्किन को हेल्दी बनाने का काम करती है। तो चलिए आपको ऐसी 10 चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें रात सोने से पहले चेहरे पर लगाया जाए तो ये स्किन को हेल्दी बनाती हैं। 

1. दूध: पूरा दिन धूल-मिट्टी में रहने के बाद चेहरा मुरझा जाता है और स्किन रूखी लगने लगती है। त्वचा की रौनक वापस लाने के लिए सोने से पहले चेहरे पर उंगलियों के इस्तेमाल से दूध लगाएं और फिर सो जाएं। सुबह नार्मल पानी से चेहरा धो लें।

यह भी पढ़ें: जल्दी गोरा होने के लिए ऐसे करें दूध का इस्तेमाल

2. एलोवेरा जेल: फ्रेश एलोवेरा को काटकर उसमें से जेल निकालने और उसे चेहरे पर उंगली से लगा लें। 2 मिनट मसाज करने और फिर रातभर के लिए लगा रहने दें। सुबह नार्मल पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर बनने वाले मुंहासों, दाग-धब्बों और सन टैनिंग से भी छुटकारा मिल जायेगा।

3. गुलाब जल: सॉफ्ट स्किन पाने के लिए रात सोने से पहले कॉटन बॉल्स की सहायता से चेहरे पर गुलना जल लगाएं और फिर चेहरा धोये बिना ही सो जाएं सुबह पानी से मुंह धोएं। एक सप्ताह इस प्रयोग को करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।

4. आलू का रस: सन टैनिंग के कारण अगर चेहरे या बॉडी के किसी भी हिस्से का रंग गहरा हो रहा है तो आलू के रस को लगाकर सो जाएं। आलू में 'ब्लीचिंग' तत्व होते हैं जो स्किन को लाइट करने का काम करते हैं। 

5. नारियल का तेल: झुर्रियों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाना हो तो नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाएं, हलके हाथों से मसाज करने और फिर सो जाएं। सुबह होने पर चेहरा धोएं।

यह भी पढ़ें: एक रात में गायब करें पिम्पल, चुनें 7 में से कोई भी एक तरीका

6. शहद: नींबू और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाकर सो जाएं। रातभर यह पेस्ट मुंहासों, दाग-धब्बों और सन टैनिंग को दूर करने का काम करेगा। यह पेस्ट ड्राई, ऑइली और नार्मल, सभी स्किन टाइप के लिए सही है। 

7. ग्रीन टी: इंस्टेंट ग्लो की बजाय लंबे समय के लिए ग्लो पाना हर लड़की की चाहत होती है। इसके लिए रात सोने से पहले ग्रीन टी का पानी चेहरे पर लगाकर सो जाएं। सुबह चेहरा धोने के बाद स्किन पर ग्लो पाएंगी।

8. बेसन: ब्लैकहेड्स अधिक हो रहे हैं तो सिर्फ बेसन या बेसन में नींबू/हल्दी/शहद/दही मिलाकर इसे सोने से पहले लगाएं। 20 से 25 मिनट रखें और फिर धो लें। सप्ताह में 2 बार इस प्रयोग को करने से फर्क महसूस होगा।

9. खीरा: झुर्रियां हटाने और स्किन को मुलायम बनाने के लिए खीरे का रस लगाएं। इस रस में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं और फिर सो जाएं। सुबह नार्मल पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: ऑलिव ऑयल के ये 10 प्रयोग बदल देंगे पर्सनालिटी, एक ही सप्ताह में मिलेगा रिजल्ट

10. ऑलिव ऑइल: इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे लगाकर हलके हाथों से मसाज करें और फिर सो जाएं। इससे स्किन सॉफ्ट होगी।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन