लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day 2018: मेकअप से जुड़ी इन 5 गलतियों से बचें लड़कियां

By उस्मान | Updated: February 14, 2018 11:32 IST

अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं, तो आपको ब्यूटी के मामले में इन गलतियों से बचना चाहिए। 

Open in App

आज वैलेंटाइन डे है। वैसे तो सुंदर दिखने लिए लड़कियां रोजाना ही खुद पर मेहनत करती हैं लेकिन वैलेंटाइन डे के दिन वे बिलकुल परफेक्ट दिखना चाहती हैं ताकि उनके पार्टनर का पूरा फोकस उन्हीं पर हो। चेहरे पर कोई दाग-धब्बे ना हो, खूबसूरत दिखें और चेहरे पर नेचुरल ग्लो हो इसके लिए लड़कियां कई उपाय करती हैं। लेकिन कई बार ज्यादा उपाय अपनाने से आपकी खूबसूरती कम हो सकती है। अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं, तो आपको ब्यूटी के मामले में इन गलतियों से बचना चाहिए। 

जरूर पढ़ें: ब्यूटी टिप्स जो देंगे आपको नेचुरल ग्लो, फिदा हो जाएंगे वो

1) आंखों का मेकअप करें पलकों का नहीं

लड़कियां आंखों के मेकअप के मामले में कई बार कुछ भी एक्सपेरीमेंट कर बैठती हैं। इसलिए ऐसा मेकअप ना करें जिससे आपके पार्टनर का ध्यान आपकी आंखों की बजाय सिर्फ आपकी पलकों पर हो। यानी आंखों का मेकअप सिंपल रखें और कुछ ऐसे मेकअप ट्रिक्स यूज करें जिससे आपके आंखें थोड़ी बड़ी नजर आएं। 

2) हेयर स्टाइल को लेकर एक्सपेरीमेंट ना करें

बेशक आजकल कई हेयर स्टाइल चलन में हैं लेकिन आपको अपना हेयर स्टाइल सिंपल और क्लासी रखना चाहिए। यानी आपको ऐसा हेयर स्टाइल रखना चाहिए जो आप पहले ट्राई और टेस्ट कर चुकी हैं और जो आपको सूट करता है। कोई भी नया एक्सपेरीमेंट आपके लुक को बिगाड़ सकता है। 

3) कंटूरिंग से बचें

बेशक मेकअप की इस तकनीक से आपके फोटो अच्छे आ सकते हैं लेकिन इससे आपके चेहरे की खूबसूरती कम हो सकती है। अगर इसे सही तरह ना किया जाए, तो आपका लुक बिगड़ सकता है। इसलिए नेचुरल मेकअप ही चुनें। 

4) नकली आइलैश ना पहनें

आपको बता दें कि नकली आइलैश अलग से ही नजर आते हैं। सबसे बड़ी समस्या यह कि इनकी फिटिंग ज्यादा टाइट नहीं होती है और आपकी मूवमेंट से यह गिर सकते हैं। बजाय इसके एक अच्छा मस्कारा यूज करें। 

5) मैट लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल न करें

मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल हमेशा ही फायदेमंद नहीं होता। इससे आपके लिप्स कुछ समय के बाद ड्राई भी नजर आ सकते हैं। लिप मेकअप के लिए आपकी कोशिश होनी चाहिए कि वह मॉइश्चराइजिंग हो।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सवैलेंटाइन डेमहिलालाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन