लाइव न्यूज़ :

हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए चेहरे पर लगाएं बेसन फेस पैक, खिली-खिली नजर आएगी स्किन

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2022 17:00 IST

छोटे-छोटे पिम्पल, दाग-धब्बे हटाने के लिए बेसन में खीरा का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। पैक सूखने पर गुनगुने पानी से इसे निकालें।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत कम लोग जानते हैं कि बेसन ड्राई स्किन के लिए सबसे उत्तम सौंदर्य वर्धक उत्पाद है। ऑयली स्किन के कारण होने वाली तमान स्किन प्रॉब्लम को हल करने का रामबाण नुस्खा है बेसन का फेस पैक। कुछ लोगों के चेहरे पर कई तरह के छोटे-छोटे पिम्पल, दाग-धब्बे होते हैं जो चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ते हैं।

Skin Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी त्वचा का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल हो जाता है। मगर आप बेसन के इस्तेमाल से अपनी स्किन का खास ख्याल रख सकती हैं। यही नहीं, बेसन की खासियत तो ये है कि इससे आप हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा घर पर ही पा सकती हैं। आप अपनी स्किन टाइप के मुताबिक बेसन से फेस पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। 

ड्राई स्किन

बहुत कम लोग जानते हैं कि बेसन ड्राई स्किन के लिए सबसे उत्तम सौंदर्य वर्धक उत्पाद है। ड्राई स्किन वाले बेसन में मलाई या दूध, शहद और जरा-सी हल्दी मिलाकर एक पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर केवल 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद नार्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार इस फेस पैक को लगाने से ड्राई स्किन में नमी आएगी, ग्लो बढ़ेगा और पिम्पल-धब्बों जैसी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा।

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन के कारण होने वाली तमान स्किन प्रॉब्लम को हल करने का रामबाण नुस्खा है बेसन का फेस पैक। बेसन में केवल गुलाब जल मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन के आसपास लगाएं। सूखने पर धो लें। स्किन पर बनने वाला अनावश्यक तेल निकल जायेगा और त्वचा ग्लो करने लगेगी।

ब्लेमिश स्किन के लिए

कुछ लोगों के चेहरे पर कई तरह के छोटे-छोटे पिम्पल, दाग-धब्बे होते हैं जो चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ते हैं। इन्हें हटाने के लिए बेसन में खीरा का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। पैक सूखने पर गुनगुने पानी से इसे निकालें। इस पैक को एक सप्ताह तक रोजाना लगाएं और फिर फर्क महसूस होने पर एक दिन का अंतर पर लगाना शुरू कर दें। एक महीने में चेहरे की हर परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन