लाइव न्यूज़ :

कान में अब तक के सबसे हॉट अवतार में दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन, कस्टमाइज ड्रेस, इंटरनेशनल ब्रांडेड मेकअप से जीता सबका दिल

By गुलनीत कौर | Updated: May 21, 2019 10:48 IST

सोमवार की शाम ऐश्वर्या ने एक बार फिर कान के रेड कार्पेट पर एंट्री ली और इस बार उन्होंने एक सुन्दर अप्सरा के रूप में वाइट कलर के गाउन में अपने फैंस का दिल जीत लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत इस साल 14 मई से हुई16 मई को कंगना रानौत और दीपिका पादुकोण ने कान के रेड कार्पेट पर एंट्री ली थीरविवार को बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना पहला लुक दियाअगली शाम सोमवार को वाइट कलर के गाउन में ऐश्वर्या अपनी सुंदरता को बिखेरती हुई रेड कार्पेट पर नजर आईं

ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि उनमें परियों जैसी सुंदरता है। यूं ही उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब नहीं मिला है। अपनी इस सुंदरता को उन्होंने 45 वर्ष की इस बढ़ती उम्र तक भी सहेज कर रखा है। बीती शाम कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने साबित कर दिया कि उम्र केवल एक नंबर हैं, वे आज भी बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं को सुंदरता में मात देती हैं।

सोमवार की शाम ऐश्वर्या ने एक बार फिर कान के रेड कार्पेट पर एंट्री ली और इस बार उन्होंने एक सुन्दर अप्सरा के रूप में वाइट कलर के गाउन में अपने फैंस का दिल जीत लिया। एक फ्रेंच फिल्म की स्क्रीनिंग अटेंड करने के लिए जैसे ही ऐश्वर्या वाइट गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं, पूरा मीडिया उनकी अदाओं को अपने कैमरा में बंद करने के लिए उनके आसपास इकट्ठा हो गया।

ऐश्वर्या का ब्यूटीफुल वाइट ऑउटफिट

कान में अपने दूसरे दिन के लिए ऐश्वर्या ने कस्टमाइज गाउन पहना। यह एक स्ट्रापलेस गाउन है जिसके साथ ऐश्वर्या ने 'फर' वाला स्कार्फ भी कैरी किया। यह स्कार्फ ही इस गाउन की खासियत बनता दिखाई दे रहा है। 

एक्सेसरीज

एक्सेसरीज में ऐश्वर्या ने हमेशा से ही सिम्पल लेकिन एलिगेंट लुक को कैरी करने की कोशिश की है। एक्सेसरीज ने कानों में डायमंड के ईयरिंग पहने हैं। गले में क्य्छ नहीं पहना और दाहिने हाथ में केवल एक रिंग कैरी की है। पांव में वाइट कलर की सिंपल हाई हील्स पहनी हैं।

यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में कंगना के लुक को इन डिज़ाइनर ने बनाया रॉयल, हेयरस्टाइल और आई मेकअप पर हुई खास मेहनत

हेयरस्टाइल, मेकअप

मेकअप के लिए ऐश्वर्या ने इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट ब्रांड वाल गारलैंड को चुना। वाल गारलैंड उन्हीं इंटरनेशनल मेकअप ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं जिनकी ऐश्वर्या ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी हैं। मेकअप में वाल गारलैंड ने ऐश्वर्या की आंखों को ज्यादा से ज्यादा हाईलाइट करने की कोशिश की है।

हेयरस्टाइल के लिए इंटरनेशनल हेयरस्टाइलिस्ट स्टेफन लेंसिन की मदद ली गई। स्टेफन ने ऐश्वर्या के परियों जैसे गाउन लुक को देखते हुए उन्हें हाई बन वाला हेयरस्टाइल दिया। जो कि उनके लुक को सहेजकर रखने में सफल साबित होता दिखाई दिया है।

अब तक का हॉटेस्ट लुक

कान में ऐश्वर्या राय बच्चन के इस लुक को अब तक का सबसे हॉटेस्ट लुक माना जा रहा है। 45 की उम्र में भी अभिनेत्री ने बेहद बोल्ड अंदाज में इस गाउन को कैरी किया है। ऐश्वर्या का कांफिडेंस और स्टाइल यह साबित करता है कि वे फैशन की दुनिया में आज भी टॉप की अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनकान फिल्म फेस्टिवलफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?