Happy Holi: होली के बाद चेहरे पर लगाइए ये 2 फेस मास्क, चमक उठेगा आपका चेहरा

By मेघना वर्मा | Published: March 10, 2020 02:44 PM2020-03-10T14:44:37+5:302020-03-10T14:44:37+5:30

Happy Holi: उत्साह और उमंग के साथ लोग रंगों के इस त्योहार को बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं।

after playing holi apply these face mask on your face for glowing skin | Happy Holi: होली के बाद चेहरे पर लगाइए ये 2 फेस मास्क, चमक उठेगा आपका चेहरा

Happy Holi: होली के बाद चेहरे पर लगाइए ये 2 फेस मास्क, चमक उठेगा आपका चेहरा

Highlightsचेहरे, बाल, हाथ और पैर के रंगों को छुड़ाने में सबसे ज्यादा आफत होती है।आपको होली के खेलने बाद होम मेड फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए।

पूरा देश आज होली का पर्व मना रहा है। रंगों में लोग सराबोर दिख रहे हैं।उत्साह और उमंग के साथ रंगों के इस त्योहार को लोग बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं। एक ओर लोगों में जहां होली खेलने को लेकर एक्साइटमेंट होती है तो वहीं होली के बाद उसके रंग से होने वाली परेशानी की चिंता भी सताती है। 

चेहरे, बाल, हाथ और पैर के रंगों को छुड़ाने में सबसे ज्यादा आफत होती है। लाख साबुन रगड़ लो मगर ये कलर छूटने का नाम ही नहीं लेते। अगर आप चाहते हैं कि होली खेलने के बाद भी आपकी स्किन पर लगा रंग आसानी से छूट जाए और आपकी स्किन वैसे ही ग्लोइंग बनी रहे तो आपको होली के खेलने बाद होम मेड फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनता है होम मेड फेस मास्क-

1. मुल्तानी मिट्टी और बेसन  का पैक

बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही आपके फेस के लिए अच्छी होती हैं। एक बार जब चेहरे से रंग हल्का हो जाए तो इससे बने मास्क को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन और दमक जाती है। साथ ही चेहरे पर शाइनिंग आ जाती है।

बनाने के लिए समाग्री

बेसन
मुल्तानी मिट्टी
गुलाब जल
दूध
नींबू का रस
दही

फेस पैक बनाने की विधि

1. एक कटोरी में सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
2. अब तैयार फेसपैक को बालों, चेहरे या शरीर पर लगा लें।
3. इसे थोड़ी देर हल्के हाथों से रगड़ते रहें।
4. 10-15 मिनट या सूखने के बाद इसे धो लें।

2. चावल का आटा और मसूर की दाल का पैक

चावल के आटे और मसूर की दाल के पाउडर को सबसे अच्छा क्लींजर भी कहा जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाकर आप अपनी स्किन को और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री चाहिए-

मसूर दाल
चावल का पाउडर
दूध
नींबू का रस
दही

पैक बनाने की विधि

1. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर पेस्ट तैयार करें।
2. इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।
3. इस पैक को 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
4. उसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें।

Web Title: after playing holi apply these face mask on your face for glowing skin

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे