लाइव न्यूज़ :

महिलाएं सावधान! क्या आप भी ब्रा को तीसरी हुक में बंद करती हैं?

By गुलनीत कौर | Updated: January 24, 2019 17:14 IST

अगर वायर्ड ब्रा है और उसके वायर स्किन में चुभने लगे हैं। कम्फर्ट खत्म हो गया है। इतना ही नहीं, वायर बाहर आने लगे हैं तो उसे दोबारा फिक्स करने की कोशिश ना करें। ब्रा बदलना ही सही ऑप्शन है।

Open in App

ब्रा की शॉपिंग करते समय अगर आप कम्फर्ट, फिट, कवरेज और अपने साइज़ का पूरा पूरा ध्यान रखती हैं तो ये एक अच्छी बात है। लेकिन ब्रा को खरीदने के बाद सालों तक आप उसे बदलना भूल जाती हैं, तो ऐसा करके आप ब्रैस्ट शेप के साथ धोखा कर रही हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर 6 महीने बाद ब्रा बदलनी चाहिए। पुरानी ब्रा को निकालकर नई लेनी चाहिए। लेकिन 6 महीने के बाद भी आपकी ब्रा पहनने लायक बची है या इसे फेंक देना सही होगा, आगे बताए जा रहे 7 संकेतों से जाने:

1) ब्रा के कम्फर्ट में कमी: इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं। पहला ये कि शायद आपका वजन अचानक बढ़ा है या कम हुआ है। इसलिए आपको ब्रा की पहले जैसी फिटिंग नहीं आ रही है। और दूसरा ब्रा की वायर अब आपको अनकम्फ़र्टेबल बना रही हैं।

2) साइड से फट रही है: ब्रा की सिर्फ शेप ही नहीं, अगर वह साइड से फटने लगे तब भी उसे बदल देना चाहिए। एक ही ब्रा को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से ये दिक्कत आती है।

3) स्ट्रैप्स अपनी जगह नहीं रुकते: जब पहली बार ब्रा पहनी थी तो स्ट्रैप्स को एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी थी। लेकिन अब स्ट्रैप्स को टाइट करने के बावजूद भी व अपनी जगह पर रुकते नहीं हैं। यह साइन है कि अब ब्रा बदल देनी चाहिए।

4) वायर बाहर आ गए हैं: अगर वायर्ड ब्रा है और उसके वायर स्किन में चुभने लगे हैं। कम्फर्ट खत्म हो गया है। इतना ही नहीं, वायर बाहर आने लगे हैं तो उसे दोबारा फिक्स करने की कोशिश ना करें। ब्रा बदलना ही सही ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: अधिकतर महिलाएं पहनती हैं गलत साइज़ की ब्रा, 3 आसान स्टेप्स से जानें परफेक्ट साइज़

5) ब्रा की शेप: केवल पहनने के बाद ही नहीं, निकालने के बाद भी ब्रा सही शेप नहीं ले पा रही है तो अब उसे बदलने की जरूरत है। ब्रा के ऊपर का कपड़ा अगर ड्रेस के अन्दर से हिला हुआ दिखा रहा है तो यह भी एक साइन है कि ब्रा बदलनी चाहिए।

6) आख़िरी हुक में ब्रा: जब ब्रा पूरा कवरेज दे और पहली हुक में बंद हो तो समझ जाएं कि ये आपका परफेक्ट साइज़ है। लेकिन धीरे धीरे ब्रा का पहली से दूसरी और फिर आख़िरी हुक में आ जाना बताता है कि अब इसे बदलना होगा।

7) सबसे कम इस्तेमाल करते हैं: आपके पास मौजूद सभी ब्रा में से एक ऐसी ब्रा है जिसे आप केवल मजबूरी में ही इस्तेमाल करती हैं, तो समझ जाएं कि आपको उससे दिक्कत है। उसे यूज करने की बजाय हटा ही दें। 

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल