अधिकतर महिलाएं पहनती हैं गलत साइज़ की ब्रा, 3 आसान स्टेप्स से जानें परफेक्ट साइज़

By गुलनीत कौर | Published: January 10, 2019 12:22 PM2019-01-10T12:22:11+5:302019-01-10T12:22:11+5:30

अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्रैस्ट पर निशान पड़ जाते हैं जो बाद में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। लेकिन अगर ब्रा ढीली हो तो ब्रैस्ट की स्किन ढीली पड़ने लगती है और शेप खराब हो जाती है।

3 easy steps to choose right size bra for you, how to measure bra size | अधिकतर महिलाएं पहनती हैं गलत साइज़ की ब्रा, 3 आसान स्टेप्स से जानें परफेक्ट साइज़

अधिकतर महिलाएं पहनती हैं गलत साइज़ की ब्रा, 3 आसान स्टेप्स से जानें परफेक्ट साइज़

ब्रैस्ट महिलाओं के फिगर की खूबसूरती का एक अहम पार्ट है। इसलिए इनके सही देखभाल जरूरी है। ब्रैस्ट के लिए ब्रा चुनते समय हर महिला को उसके परफेक्ट साइज़ को ध्यान में रखना चाहिए।  लेकिन अधिकतर महिलाएं हमेशा गलत साइज़ की ब्रा पहनती हैं। क्योंकि उन्हें अपना परफेक्ट साइज़ मालूम ही नहीं होता।

इसके पीछे एक ही कारण है कि उन्हें ब्रा साइज़ किस तरह निकालते हैं, यह मालूम नहीं। जिस वजह से अधिकतर महिलाएं या तो ब्रैस्ट के नीचे के हिस्से को नाप कर ब्रा ले लेती हैं या फिर अंदाजे से ब्रा ट्राई करके अपने लिए ब्रा ले लेती हैं। लेकिन अगर उन्हें अपनी ब्रा का सही साइज़ मालूम होगा तो ये गलती कभी नहीं होगी।

गलत ब्रा पहनने के नुकसान:

गलत साइज़ की ब्रा पहनने से ब्रैस्ट की शेप खराब होने लगती है। अधिक टाइट ब्रा पहनने से ब्रैस्ट पर निशान पड़ जाते हैं जो बाद में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। लेकिन अगर ब्रा ढीली हो तो ब्रैस्ट की स्किन ढीली पड़ने लगती है और शेप खराब हो जाती है। इसलिए हमेशा परफेक्ट साइज़ की ब्रा पहननी चाहिए।

यह भी पढ़ें: लॉन्जरी शॉपिंग करते समय हर लड़की सोचती है ये 10 अटपटी बातें!

3 आसान स्टेप्स में जानें कैसे जानें ब्रा का परफेक्ट साइज़:

1) बैंड साइज़: सबसे पहले साइज़ मापने वाली मेजरिंग टेप ले लें। उसे ब्रैस्ट के ठीक नीचे वाली जगह पर लपेटें। ये वो जगह हैं जहां आकर ब्रैस्ट खत्म होते हैं। यहां का साइज़ लेकर नोट कर लें।

2) ब्रैस्ट साइज़: अब मेजरिंग टेप को ब्रैस्ट के ठीक ऊपर रखें। ऐसा करते हुए आपको बिलकुल सीधे खड़ा रहना है। खुद को झुकाएं नहीं। यहां का साइज़ लेकर भी नोट कर लें। अगर आपको साइज़ लेने में दिक्कत हो तो बिना पैड या बिना पुश-अप वाली ब्रा पहनें जिसमें ब्रैस्ट सही फिट हों और फिर साइज़ लें.

3) कप साइज़: जब आप बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ दोनों निकाल लें, तो इसके बाद अपना कप साइज़ निकालें। इसे जानने के लिए ब्रैस्ट साइज़ में से बैंड साइज़ को घटा दें। जितना अंतर आएगा, वह आपका कप साइज़ है।
उदाहरण के लिए किसी ब्रा की साइज़ अगर 34D है तो इसमें 34 उसका बैंड साइज़ है और 'D' कप साइज़ है।

कैसे जानें कप साइज़?

- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 1 इंच से कम का अंतर है तो कप साइज़ 'AA' होगा
- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 1 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'A' होगा
- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 2 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'B' होगा
- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 3 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'C' होगा
- अगर बैंड साइज़ और ब्रैस्ट साइज़ में 4 इंच का अंतर है तो कप साइज़ 'D' होगा

इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अपने लिए ब्रा का सही साइज़ चुनें और अपने फिगर और ब्रैस्ट की शेप को बरकरार रखें। 

Web Title: 3 easy steps to choose right size bra for you, how to measure bra size

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Fashionफैशन