लाइव न्यूज़ :

10 बेसिक टिप्स जो गर्मियों में दिलाएंगे आपको ग्लोइंग स्किन

By गुलनीत कौर | Updated: March 5, 2018 16:19 IST

गर्मियों में स्टीम लेना एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है, लेकिन केवल 10 मिनट की स्टीम से बहुत फायदा मिल सकता है।

Open in App

बदलते मौसम के साथ अगर हम अपनी स्किन का ख्याल ना रखें तो ये बहुत जल्दी डैमेज होने लगती है।  मौसम बदलते ही हमें सतर्क हो जाना चाहिए।  सर्दियों का मौसम खत्म हो गया है और अब जल्द ही गर्मियां दस्तक देंगी।  सूरज की तेज रोशनी से होने वाली टैनिंग, चेहरे पर आने वाला ऑयल, गर्मी में लू से जलती स्किन, इन सबसे अगर अपनी त्वचा को बचाना है तो आपको अपनी स्किन का अभी से ख्याल रखना शुरू करना होगा।  यहां हम आपको कुल 10 टिप्स देंगे, जिन्हें गर्मियां शुरू होने से पहले ही फॉलो कर लें ताकि आपकी त्वचा पर अधिक असर ना हो।  

1. सनस्क्रीन है जरुरी- रोजाना मेकअप के साथ भी सनस्क्रीन इस्तेमाल किया जा सकता है।  आजकल मार्किट में लाइट वेट सनस्क्रीन मिलते हैं जो मेकअप खराब नहीं होने देते।  उनका इस्तेमाल करें और अपनी स्किन को सूरज की तेज किरणों से बचाएं।  

2. लिप केयर- चेहरे की स्किन के साथ लिप्स को भी भरपूर केयर की आवश्यक्ता होती है।  अधिक एसपीएफ या कम से कम SPF 15 वाले लिप बाम का प्रयोग करें।  कोशिश करें कि आपके लिप्स सूखें ना, इनमें नमी बनी रहे।

यह भी पढ़ें: होंठों को लंबे समय तक रखना है खूबसूरत तो इन 5 तरीकों से लगाएं लिपस्टिक

3. पानी है जरूरी- सिर्फ पानी ना पिएं, साथ ही गर्मियों के मौसम में मिलने वाले सभी रसीले फलों का भी सेवन करें।  ये आपकी बॉडी को अन्दर से हाइड्रेट रखेंगे और स्किन के ग्लो को बरकरार रखेंगे।  

4. क्या खा रहे हैं उसपर ध्यान दें- रसीले फलों के अलावा गर्मियों में हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।  ये आपको तनाव से दूर रखेंगी और साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनायेंगी।  गर्मी के कारण बॉडी में कमजोरी अधिक आती है, इसलिए पौष्टिक आहार जरूरी है।  

5. होम मेड खूबसूरती पाएं- स्किन पर केवल मॉइस्चराइजर लगाने से अगर आपको लगता है कि काम पूरा हो गया, तो एक बार फिर सोच लें।  गर्मियों में सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर के अलावा कुछ होम मेड स्क्रब और फेस पैक का भी इस्तेमाल करें।  सप्ताह में कम से कम एक बार इनका इस्तेमाल आपकी स्किन के डेड सेल्स को बाहर कर ग्लो दिलाएगा।

यह भी पढ़ें: ब्यूटी टिप्स: जानें सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाएं और क्या खाएं

6. क्लींजिंग है जरूरी- पार्लर से कराएं या सवयं घर पर करें, क्लींजिंग जरूरी है।  गर्मियों में खीरे या एलोवेरा वाली क्लींजिंग कराएं।  अगर पार्लर ना जा पाएं तो घर पर ही दही में शहद के साथ खीरा या एलोवेरा मिलाकर 10 मिनट के लिए फेस पर लगाएं और नार्मल पानी से धो लें।  इंस्टेंट निखार मिल सकता है।  

7. स्टीम का लें सहारा- गर्मियों में स्टीम लेना एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है, लेकिन केवल 10 मिनट की स्टीम से बहुत फायदा मिल सकता है।  ये आपकी स्किन के बंद रोमछिद्रों को खोलकर गंदगी को बाहर कर सकती है।  

8. टोनर का भी हो इस्तेमाल- मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और अन्य स्क्रीम के अलावा टोनर भी स्किन पर निखार को बनाए रखने में मदद करता है।  अगर आपको लगे कि मार्किट से मिलने वाले टोनर में अधिक केमिकल होते हैं तो आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।  इसके लिए 1 चमच्च नींबू को 2 चमच्च कच्चे दूध में मिलाएं।  इस पतले पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सो जाएं और रात भर काम करने दें।  सुबह आप ग्लोइंग स्किन पाएंगे।

9. एक्सरसाइज- स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं कि स्किन मसल्स सहे से काम करते रहें।  एक्सरसाइज से यह मुमकिन है।  हार्ड एक्सरसाइज की बजाय लाइट एक्सरसाइज का सहारा लें।  लॉगिंग करें, बॉडी स्ट्रेचिंग करें, योग भी एक अच्छा ऑप्शन है स्किन को हेल्दी बनाने का। 

10. ऐसा ना करें- क्या करना है यह तो आपने जान लिया, लेकिन आपकी स्किन पर कोई बुरा प्रभाव ना पड़े इसके लिए थोड़ा परहेज भी करें।  अधिक ऑयली फूड से बचें, धुल मिटटी के संपर्क में आएं तो जल्द से जल्द चेहरा साफ करने की कोशिश करें।  बॉडी की सफाई रखें और चेहरे पर बार-बार हाथ लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें: स्किन और बालों के बचाव के लिए होली से पहले और बाद में अपनाएं ये टिप्सhttps://www.lokmatnews.in/fashion-beauty/holi-2018-natural-care-tips-protect-skin-and-hair-holi-colours/

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन