लाइव न्यूज़ :

Fact Check: गंगा किनारे सोना-चांदी और पैसे निकाल रहे युवक का वीडियो फेक, ऐसे पता चली सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 14:56 IST

जब द क्विंट (The Quint) ने इस वीडियो की सच्चाई पता की तो यह दावा पूरी तरह से निराधार निकला। बल्कि यह वीडियो भी पूरी तरह से स्क्रिप्टेड पाया गया।

Open in App

Created By: The Quint

Edited By : लोकमत हिन्दी

Fact Check: सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी तड़कता-भड़कता कॉन्टेंट वायरल हो जाता है। फिर चाहें वह सच हो या फिर झूठ। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक युवक गंगा नदी के किनारे सूख जाने पर उसमें मेटल डिटेक्टर और छलनी का इस्तेमाल कर सोना, चांदी और पैसों के सिक्के ढूंढता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को इसी दावे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया जा रहा था। 

हालांकि जब द क्विंट (The Quint) ने इस वीडियो की सच्चाई पता की तो यह दावा पूरी तरह से निराधार निकला। बल्कि यह वीडियो भी पूरी तरह से स्क्रिप्टेड पाया गया। द क्विंट ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए "गंगा नदी सोना चांदी" जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल किया। 

इसके बाद न्यूज आउटलेट को फेसबुक पर यही वीडियो मिला, जिसे 14 नवंबर 2024 को 'सोशल जंक्शन' नाम के पेज ने शेयर किया था। पेज पर स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, "इस पेज पर डाली गई वीडियो Scripted हैं, जो जागरूकता अथवा मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गयीं हैं।" 

निष्कर्ष: द क्विंट क्विंट के फैक्ट चैक के अनुसार, यह वीडियो भ्रामक है और केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है, जिस दावे के साथ वीडियो फेसबुक में शेयर किया गया है, वह पूरी तरह से गलता है। 

फैक्ट चेक को वेबसाइट The Quint ने प्रकाशित किया है।

इसका संपादन 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :फैक्ट चेकसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

फैक्ट चेक अधिक खबरें

फैक्ट चेकFact Check: वायरल वीडियो में अफगानिस्तान में मनाए गए जश्न का संबंध भारत की जीत से नहीं

फैक्ट चेकFact Check: रणवीर इलाहाबादिया का रोता हुआ वीडियो अभी का नहीं, कोविड के दौरान का है, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

फैक्ट चेकFact Check: जानिए अस्पताल के बेड पर पड़े सैफ अली खान की वायरल फोटो की सच्चाई

फैक्ट चेकFact Check: क्या राहुल गांधी ने मानी बीजेपी सांसदों को धक्का देने की बात? जानिए वायरल वीडियो का सच

फैक्ट चेकFACT CHECK: संभल हिंसा में मारे गए युवक की मुस्कराते हुई फोटो वायरल, जानिए क्या वाकई ऐसा है?