लाइव न्यूज़ :

UP BOARD CLASS 10TH & 12TH RESULT: एक ही दिन जारी होंगे 10 वीं और 12 वीं के परिणाम, ऐसे करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2019 11:10 IST

UP BOARD 10TH AND 12TH RESULT: UP Board ने बीते साल 2018 में 29 अप्रैल, 2018 को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किये थे। पिछले साल 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के लिए कुल 66.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

Open in App

यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के परिणाम एक ही दिन 30 अप्रैल को जारी होगा. परीक्षार्थी अपने परिणाम यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upmspresults.up.nic.in पर देख पाएंगे. 

UP BOARD 12TH RESULT 2019: 

UP Board ने पिछले साल इस तारीख को जारी किया था परिणाम

UP Board ने बीते साल 2018 में  29 अप्रैल, 2018 को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किये थे। पिछले साल 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के लिए कुल 66.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन केवल 55 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी थी।

करीब 11 लाख 37 हजार छात्रों ने बीच में परीक्षा छोड़ी थी। साल 2018 में 12वीं में यूपी बोर्ड से 72.43 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जबकि 10वीं के नतीजे और बेहतर थे।

यूपी बोर्ड से 10वीं में 75.16 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। खासकर लड़कियों का प्रदर्शन दोनों बोर्ड में लड़कों से अच्छा था।

यूपी बोर्ड से 2018 में 12वीं में 78.8 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। लड़कों का प्रतिशत 72.2 का रहा था। ऐसे ही 10वीं भी लड़कों के 72.3 प्रतिशत के मुकाबले 78.8 प्रतिशत लड़कियां पिछले साल यूपी बोर्ड से पास हुई थीं।

छात्र ऐसे करें परिणाम चेक (UP Board Results)

- 10वीं और 12वीं दोनों के ही नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले upmsp.edu.in या फिर upresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आप यहां 'रिजल्ट' या 'परीक्षाफल' पर जाकर क्लिक करना होगा।

- यहां क्लिक करते ही आपसे आपका रोल नंबर मांगा जाएगा। साथ ही आपको यहां अपना 'स्कूल कोड' भी डालना होगा। आपका 'स्कूल कोड' आपको एडमिट कार्ड पर लिखा मिल जाएगा।

- दोनों चीजों को डालने के बाद 'सबमिट' पर क्लिंक करें, और आपका नतीजा आपके सामने होगा। इसे आप चाहें तो 'सेव' भी कर सकेंगे या फिर इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकल सकते हैं।

SMS से ऐसे करें रिजल्ट चेक

1- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में सबसे पहले UP10 टाइप करें

2- इसके बाद स्पेस दें

3- फिर रोल नंबर टाइप करें

4- उसके बाद 56263 सेंड करें

5- कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर होगा 

टॅग्स :यूपी बोर्डएग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदः कक्षा 9 और 11 में दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों को टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड ने किया ऐलान

भारतउत्तर प्रदेशः 5000 स्कूल होंगे बंद?, स्कूलों में 50 से भी कम बच्चों का एडमिशन और 500 में बच्चों को पढ़ाने के लिए 1 भी शिक्षक नहीं

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना