लाइव न्यूज़ :

जल्द ही एक साथ कई डिग्रियों की पढ़ाई कर सकते हैं अभ्यार्थी, UGC ने बनाई समिति

By भाषा | Updated: July 21, 2019 16:48 IST

Open in App

ऐसी संभावना है कि विद्यार्थी अब शीघ्र ही विभिन्न विश्वविद्यालयों या एक ही विश्वविद्यालय से एक साथ विभिन्न डिग्रियां हासिल कर पायेंगे क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इस विचार की व्यावहारिकता का अध्ययन कर रहा है।

यूजीसी ने एक ही विश्वविद्यालय या भिन्न भिन्न विश्विविद्यालयों से पत्राचार, ऑनलाइन या अंशकालिक तरीके से एक साथ दो डिग्रियों की पढ़ाई करने के मुद्दे का परीक्षण करने के लिए अपने अध्यक्ष भूषण पटवर्द्धन की अगुवाई में एक समिति बनायी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पहली बार आयोग इस मुद्दे का परीक्षण कर रहा है।

यूजीसी ने 2012 में भी एक समिति बनायी थी और इस पर विचार विमर्श किया गया था। आखिरकार इस विचार को खारिज कर दिया गया था। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले महीने यह समिति गठित की गयी और उसकी दो बैठकें हो भी चुकी हैं।

अब विभिन्न पक्षों के साथ इस विचार की व्यावहारिकता पर गौर करने के लिए विचार विमर्श चल रहा है।’’ 2012 में हैदराबाद के तत्कालीन कुलपति फुरकान कमर की अगुवाई वाली समिति ने सिफारिश की थी कि नियमित तरीके के तहत डिग्री कार्यक्रम में दाखिला पाने वाले विद्यार्थी को उसी या अन्य विश्विद्यालय से मुक्त या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अधिकतम एक अतिरिक्त डिग्री की पढ़ाई की इजाजत दी जा सकती है। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना