लाइव न्यूज़ :

Tuikart ने शुरू की अनोखी ऑनलाइन सेवा, अब ट्यूशन के पैसे क्लास के हिसाब से

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 17, 2018 09:42 IST

ट्यूकार्ट की 'पे पर सेशन' सर्विस के जरिए आपको पूरे महीने की फीस नहीं देनी होगी बल्कि आप जितनी क्लास करेंगे उतने ही पैसे देने हैं।

Open in App

परीक्षाओं का सीजन चल रहा है। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए सही कोचिंग की तलाश करना मु्श्किल टास्क है। ऐसे वक्त में अगर उन्हें घर बैठे सही कोचिंग मिल जाए वो भी वाजिब पैसे में तो कैसा रहेगा? ऐसे ही स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए ट्यूकार्ट एक बेहतरीन ऑनलाइन सर्विस लेकर आया है। 'पे पर सेशन' सर्विस के जरिए आपको पूरे महीने की फीस नहीं देनी होगी बल्कि आप जितनी क्लास करेंगे उतने ही पैसे देने हैं। इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर डांस, म्यूज़िक जैसी हॉबी क्लासेज से लेकर IAS/PCS जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ साथ सभी प्रकार की कोचिंग और ट्यूशन या टीचर की जानकारी एक साथ उपलब्ध है।

ट्यूकार्ट के सह-संस्थापक और सीईओ पीयूष जायसवाल के अनुसार ट्यूकार्ट ने पैरेंट्स के बजट को समझते हुए पे पर सेशन के जरिए इसे आसान बनाने की कोशिश की है। इससे पैरेंट्स अपने बच्चों को आस-पास की ट्यूशन क्लासेज में भेजकर जरूरत के हिसाब पढ़ाई करवा सकते हैं। खास बात यह है कि उन्हें इसके लिए महीने भर की फीस नहीं बल्कि क्लाश के हिसाब से पैसे देने होंगे।

ट्यूकार्ट पर अलग-अलग कोचिंग क्लासेज की पढ़ाई, फीस इत्यादि की तुलना के साथ रेटिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिए अच्छी और खराब कोचिंग का पता किया जा सकता है। इस वेबसाइट के जरिए स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और परफॉर्मेंस पर भी नजर रखी जा सकती है। ट्यूकार्ट के दूसरे सह-संस्थापक और सीबीओ मनीश अरोड़ा के मुताबिक यह साइट कोचिंग क्लासेस और ट्यूशन टीचर्स के लिए भी अच्छी शुरुआत है। इस प्‍लेटफॉर्म पर टीचर, कोचिंग और ट्यूशन क्लासेस फ्री रजिस्ट्रेशन करके अपनी फीस स्ट्रक्चर, प्रोफाइल, अचीवमेंट, यूएसपी आदि को विस्तार से बता सकते हैं, जो छात्रों को आकर्षित करने में उनकी मदद करेगा।

ट्यूकार्ट की सुविधा सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए भी है। इसके जरिए हाउस वाइफ, रिटायर्ड और प्रोफेशनल भी ट्यूशन क्लासेज पोस्ट कर सकते हैं। ट्यूकार्ट के जरिए स्टूडेंट उनसे जुड़ेंगे और वो अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की